MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Janmashtami 2023: नन्हे कान्हा बन छाए 6 चाइल्ड आर्टिस्ट, नटखट अदाओं से जीता दिल

Janmashtami 2023: नन्हे कान्हा बन छाए 6 चाइल्ड आर्टिस्ट, नटखट अदाओं से जीता दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में जन्माष्टमी (janmashtami 2023) धूमधाम से मनाई जा रही है। बाजारों में रौनक दिख रही है। इस मौके पर आपको उन चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टीवी सीरियलो में नन्हे कान्हा का रोल प्ले कर सभी का दिल जीता।

2 Min read
Rakhee Jhawar
Published : Sep 05 2023, 07:00 AM IST| Updated : Sep 07 2023, 09:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : instagram

आपको बता दें कि टीवी पर श्रीकृष्णा पर ऐसे कई सीरियलों का प्रसारण हुआ, जिसमें चाइल्ड आर्टिस्ट्स ने कान्हा का रोल प्ले किया। ये सीरियल है परमावतार श्रीकृष्ण, जय श्रीकृष्णा, बाल कृष्णा, श्रीकृष्णा आदि।

27
Image Credit : instagram

2008 में टीवी पर प्रसारित हुए सीरियल जय श्री कृष्णा को भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। आपको बता दें कि सीरियल में कान्हा का रोल एक बच्ची धृति भाटिया ने निभाया था। इस शो में कृष्ण का रोल अदाकर धृति से खूब सुर्खियां बटोरी थी।

37
Image Credit : instagram

2017 में टीवी पर प्रसारित हुए सीरियल परमावतार श्रीकृष्ण में निर्णय समाधिया में बाल गोपाल का रोल प्ले किया था। वे अपनी नटखट अदाओं से घर-घर में फेमस हुए।

47
Image Credit : instagram

चाइल्ड आर्टिस्ट मीत मुखी ने दो बार श्री कृष्ण का किरदार निभाया। उन्होंने टीवी शो बाल कृष्णा और बाल गोपाल करे धमाल, दोनों में ही शो में अपने चुलबुले अंदाज से सबका दिल जीता था। उनकी नटखट अदाओं पर हर कोई फिदा था।

57
Image Credit : instagram

दूरदर्शन पर 1993 में प्रसारित सीरियल श्रीकृष्ण में कृष्ण का किरदार निभाने वाले स्वप्निल जोशी को इस शो की वजह से खूब पॉपुलैरिटी मिली। कहा जाता है कि लोग उनके किरदार से इतना प्रभावित हुए कि असल में उन्हें भगवान मानने लगे थे।

67
Image Credit : instagram

2008 में मेघन जाधव टीवी सीरियल जय श्रीकृष्णा में भगवान श्रीकृष्ण का रोल प्ले किया था। मेघन को भी दर्शकों ने श्रीकृष्ण के रोल में खूब पसंद किया था। दर्शकों पर उनकी मासूमियत का खूब जादू चला।

77
Image Credit : instagram

रामानंद सागर के सीरियल श्री कृष्णा में बाल कृष्ण का किरदार गंधर्व परदेसी ने निभाया था। इस सीरियल में उन्होंने जिस अंदाज से कान्हा का किरदार निभाया था, उससे सब उनके फैन हो गए थे।

ये भी पढ़ें…

इन 7 हसीनाओं ने किया SRK संग डेब्यू, 3 का डूबा करियर, एक पाकिस्तानी भी

कौन है देश का सबसे अमीर प्रोड्यूसर, सैलरी मुकेश अंबानी से भी ज्यादा

अमीषा पटेल ने अपने ही बाप पर ठोका था केस, जानें क्या था पूरा मामला

क्या SRK ने लीक कर दी Jawan की कहानी, 2 बड़े राज का भी किया खुलासा

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved