कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपने हनीमून के एक दिलचस्प किस्से के बारे में खुलासा किया। उनकी इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'द कपिल शर्मा शो' के हालिया एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के रूप में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, गजराज राव और सुप्रिया पाठक शामिल हुए थे। यह सभी शो में अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान कपिल शर्मा ने अपने हनीमून का एक मजेदार किस्सा फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वो हनीमून पर गए थे, तो उनके साथ 35 लोग और थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपिल ने मुंबई आने के बाद मनाया था हनीमून

कपिल ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, 25 दिसंबर को मेरा रिसेप्शन था और फिर गिन्नी की बहन और उसकी बहन की सास और मेरी बहनें और मां थीं। इसलिए हम उन सभी को इटली में अपने हनीमून पर अपने साथ ले गए थे। तो हमारे हनीमून पर हमारे साथ कुल 37 लोग थे। यदि आप देखें तो टेक्निकली हमने मुंबई वापस आने के बाद अपना हनीमून मनाया।'

5 साल पहले हुई थी कपिल-गिन्नी की शादी

कपिल और गिन्नी की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी और कुछ समय बाद वो एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। कॉलेज खत्म होने के बाद कपिल मुंबई आ गए और उनका रिश्ता और मजबूत हो गया था। कपिल और गिन्नी ने साल 2013 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद कपल ने साल 2018 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। शादी के अगले साल कपल 2019 में बेटी अनायरा के पेरेंट्स बने और फिर 2021 में बेटे को जन्म दिया।

आपको बता दें कपिल शर्मा पिछले 10-12 सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल की नेट वर्थ करीब 330 करोड़ रुपए है। वो 'द कपिल शर्मा शो' के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

और पढ़ें..

आराध्या को ट्रोल करने वालों पर भड़के अभिषेक बच्चन, नाराजगी जताते करते हुए कह दी यह बड़ी बात