MNS Leader Threat Kapil Sharma: मनसे के अमेय खोपकर ने कपिल शर्मा को मुंबई को 'बॉम्बे' कहने पर चेतावनी दी है। मुंबई शहर का नाम आधिकारिक तौर पर 1995 में रखा गया था, और मनसे पार्टी इसे सही नाम से बुलाने पर जोर दे रही है। 

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल कुछ समय पहले उनके कनाडा के कैफे पर हमला हुआ था। इसके साथ ही उन्हें धमकी भी मिली थी। वहीं अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की पार्टी को संबोधित करते हुए अमेय खोपकर ने भी कपिल को चेतावनी दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

कपिल शर्मा को किसने दी धमकी?

एएनआई के अनुसार, खोपकर ने कहा, 'इस शहर का नाम मुंबई है। कपिल के शो में, हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं कि इस शहर को हमेशा बॉम्बे या बंबई कहा जाता है। हम इसका विरोध करते हैं। ऐसा करके हम कोई आपत्ति नहीं, बल्कि गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस शहर का नाम मुंबई है। अगर आप चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे दूसरे शहरों को उनके असली नामों से बुला सकते हैं, तो हमारे शहर का अपमान क्यों कर रहे हैं?' कपिल के शहर से जुड़ाव के बारे में बात करते हुए खोपकर ने कहा, ‘कपिल इतने सालों से मुंबई में काम कर रहे हैं, मुंबई आपकी कर्मभूमि रही है। मुंबई के लोग आपको पसंद करते हैं और आपके शो को देखते हैं। मुंबई हमारे दिलों में है, इस शहर का अपमान मत करो, मुंबई के लोगों का अपमान मत करो। मैं कपिल शर्मा को चेतावनी दे रहा हूं।’

ये भी पढ़ें..

सन ऑफ सरदार 2 OTT: फाइनल हुई अजय देवगन की फिल्म की रिलीज डेट, पढ़ें पूरी डिटेल

TRP लिस्ट में फिर चला अनुपमा का जादू, जानें कैसा रहा बाकी 5 शोज का हाल

कपिल शर्मा के शो को लेकर क्यों मच रहा बवाल?

खोपकर ने आगे कहा, ‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अगर यह गलती से हुआ है, तो गलती को सुधारें। जो भी आपके शो में आए, चाहे वे सेलिब्रिटी हो या एंकर, उन्हें पहले बताएं कि वो मुंबई को बॉम्बे या बंबई न कहें। यदि ऐसा नहीं होता है, तो मनसे एक मजबूत आंदोलन शुरू करेगा। हम पिछले कई सालों से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। आपको मुंबई कहना ही होगा और जो इसे मुंबई नहीं कहेगा, उन्हें हमारे गुस्से का सामना करना पड़ेगा।’

Scroll to load tweet…

आपको बता दें खोपकर ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक्स चैनल पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और साकिब सलीम नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में, हुमा को मुंबई को बॉम्बे कहते हुए सुना जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए खोपकर ने मराठी में लिखा कि भले ही शहर का नाम आधिकारिक तौर पर लगभग 30 साल पहले मुंबई रखा गया था, लेकिन यह पुराना नाम आज भी बॉलीवुड, टीवी शो और फिल्मों में आम तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई को आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र सरकार ने 1995 में और केंद्र सरकार ने 1996 में मान्यता दी थी।