Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 को अपने पहला करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है और वो है पंजाब के जसकरण सिंह। हालांकि, जसकरण 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के मोस्ट पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 15 (Kaun Banega Crorepati 15) को घर-घर में पसंद किया जा रहा है। शो को अपना पहला करोड़पति कंटेस्टें मिल गया है, जिसका नाम है जसकरण सिंह (Jaskaran Singh)। जसकरण ने गेम शो में 1 करोड़ रुपए जीते लेकिन 7 करोड़ रुपए के आखिरी सवाल का जवाब देने में असफल रहे। 1 करोड़ जीतने के बाद, जसकर ने 7 करोड़ के लिए आखिरी सवाल का जवाब देने की कोशिश की। सवाल था पद्म पुराण के अनुसार, किस राजा को हिरण के श्राप के कारण सौ साल तक बाघ के रूप में रहना पड़ा था? और ऑप्शन्स थे ए. क्षेमधुरित, बी. धर्मदत्त, सी. मीताध्वज, डी. प्रभंजना। जसकरण कुछ देर सोचते है और फिर उन्होंने गम छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, गेम छोड़ने से पहले वे ऑप्शन सी के जाते हैं लेकिन सही जवाब ऑप्शन डी होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 करोड़ के साथ जसकरण सिंह को मिला एसी

जसकरण सिंह 1 करोड़ रुपए के साथ-साथ एक एयर कंडीशनर भी अपने साथ घर ले गए। उनके जाते ही शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने अन्य प्रतियोगियों के साथ खेल जारी रखा और फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेला। अश्विनी कुमार हॉटसीट लेने वाले अगले प्रतियोगी बने। वह एक संयुक्त परिवार से आते हैं जिसमें एक घर में 23 सदस्य रहते हैं। इस दौरान अश्विनी के परिवार के सदस्यों की एक तस्वीर दिखाई गई है। तस्वीर में दिखाया गया है कि सभी महिलाएं सिर ढककर पीछे खड़ी हैं। फोटो देखकर होस्ट बिग बी ने कहा, "मुझे एक शिकायत है, सभी महिलाएं पीछे क्यों खड़ी हैं?" अश्विनी ने कहा, "ऐसा कुछ नहीं है।" बिग बी ने आगे कहा, ''महिला का स्थान सबसे आगे है। उन्हें बैठना चाहिए और सभी पुरुषों को पीछे खड़ा होना चाहिए। अगली बार, घर जाओ और तस्वीर बदलो। मैं आपसे बाद में पूछूंगा, मैं हवा में बात नहीं कर रहा हूं।"

अश्विनी कुमार के साथ बिग बी शुरू करते है गेम

बिग बी कंटेस्टेंट अश्विनी कुमार के साथ खेल की शुरुआत करते है और 1000 रुपए का पहला सवाल करते हैं। बिग बी पूछते हैं- इनमें से किस पालतू जानवर को आमतौर पर पानी से भरे पारदर्शी कंटेनर में रखा जाता है? ए. बिल्ली, बी. खरगोश, सी. मछली, डी. तोता। ​​वह विकल्प सी का सही उत्तर देते हैं। पहले सवाल का जवाब देने के बाद अश्विनी बताते हैं कि वह शो के लिए पहली बार मुंबई आए हैं। अश्वनी की पत्नी की शिकायत है कि उसे उसका बनाया खाना पसंद नहीं है। प्रतियोगी ने बताया कि वह अपनी मां के हाथ का बना खाना खाते हैं। इसके बाद बिग बी उनसे वादा लेते हैं कि वह शो से जो भी राशि जीतेंगे, अपनी पत्नी को सौंप देंगे। अश्विनी के 10,000 रुपए तक खेल खेलने के साथ गेम समाप्त होता है।

ये भी पढ़ें...

200 Cr की प्रॉपर्टी, आलीशान बंगला और जेट, इतनी रईस है SRK की हीरोइन

TOP 10 से बाहुबली को धकेल आगे बढ़ी गदर 2, लिस्ट में इस नंबर पर कब्जा

SRK की जवान ने एडवांस बुकिंग में मचाया गदर, तोड़े 10 मूवीज के रिकॉर्ड