कौन बनेगा करोड़पति 16 में बेंगलुरु के एक युवक 25 लाख रुपये के सवाल का गलत जवाब दे बैठे। यह सवाल महाभारत से जुड़ा था। क्या आपको पता है इसका सही जवाब?

एंटरटेनमेंट डेस्क. कौन बनेगा करोड़पति का 16वां सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में भी होस्ट के रूप में बिग बी अमिताभ बच्चन वापस आ गए हैं। पिछले सभी सीजन की होस्टिंग कर चुके अमिताभ इस बार होंगे या नहीं, इस पर संदेह था, लेकिन एक बार फिर वापसी करके उन्होंने फैंस को खुश कर दिया है। इस 16वें सीजन का प्रीमियर 12 अगस्त हुआ। दिलचस्प बात यह है कि, हॉट सीट पर बैठने का पहला मौका बेंगलुरु के उत्कर्ष बक्सी को मिला। इंजीनियर और गायक उत्कर्ष 25 लाख रुपए जीतने का आसान मौका गंवा बैठे। उन्हें 3.50 लाख रुपए से संतोष करना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या हुआ शो में खास?

दरअसल, 25 लाख के सवाल के तौर पर अमिताभ ने महाभारत से जुड़ा एक सवाल पूछा। 12.50 लाख रुपए तक अच्छा खेलने वाले उत्कर्ष की अमिताभ ने तारीफ की। आखिरकार 25 लाख का सवाल आया। इसे जीतते तो 25 लाख पाते और हारते तो 3.50 लाख रुपए जीतने का मौका था। अमिताभ ने जो सवाल पूछा, वो था, "महाभारत के अनुसार, अंबा को एक देवता द्वारा एक माला उपहार में दी जाती है। वो देवता कहते हैं कि इस माला को धारण करने वाला ही भीष्म को मार सकेगा। यह कहने वाले देवता कौन थे?" इस सवाल का जवाब उत्कर्ष को नहीं पता था। उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए 'वीडियो कॉल ए फ्रेंड' का सहारा लिया। उनके दोस्त ने इसका जवाब भगवान शिव बताया। लेकिन उत्कर्ष को इस बारे में पूरी तरह यकीन नहीं था। इसलिए, उन्होंने अपनी आखिरी लाइफलाइन 'डबल डिप' ली।

उत्कर्ष को इस वजह से करना पड़ा हार का सामना

इसके बाद उन्होंने D ऑप्शन चुना। यह वायुदेव था, लेकिन यह जवाब भी गलत निकला। उत्कर्ष अगर यहीं खेल छोड़ देते तो 12.5 लाख रुपए जीत जाते, लेकिन 25 लाख के लालच में उन्होंने सब गंवा दिया और उन्हें 3.5 लाख रुपए से संतोष करना पड़ा। वैसे, इस सवाल का सही जवाब क्या है, आपको पता है? जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि अंबा को यह हार देने वाले देवता कार्तिकेय थे। इस एपिसोड का क्लिप सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

View post on Instagram

बता दें, ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। 'सुपर सवाल' और 'दुगुनस्त्र' को पेश किया गया है। 'सुपर सवाल' का प्रयास करके कंटेस्टेंट राशि को दोगुना करने का मौका पा सकते हैं। वहीं अमिताभ ने सेट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह सेट काफी जटिल है। यहां एक हजार लाइटें, कंप्यूटर हैं। लगभग 10-12 कैमरे हैं। हर चीज रिकॉर्ड की जाती है।

और पढ़ें..

कन्नड़ बिग बॉस स्टार बने इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के कोच, जानें क्रिकेट कनेक्शन