टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को 4 साल बाद सजा सुनाई गई है। मालवी ने बताया कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर कुछ साल पहले खुद को प्रोड्यूसर कहने वाले शख्स योगेश महिपाल सिंह ने चाकू से हमला किया था। इस हादसे के बाद उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, अब 4 साल बाद उस शख्स को सजा मिल गई है। इस पर मालवी का कहना है कि वो फिजिकल से ज्यादा मेंटल ट्रॉमा से गुजरी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला?

दरअसल हुआ यह था कि मालवी की फेसबुक के जरिए एक योगेश महिपाल सिंह नाम के शख्स से दोस्ती हुई थी। इसके बाद योगेश ने उन्हें प्रपोज किया, लेकिन मानवी ने इसे ठुकरा दिया। हालांकि, वो शादी करने पर जोर देता रहा। इस वजह से मालवी ने योगेश से अपनी दोस्ती खत्म कर दी। इसके कुछ दिन बाद योगेश, मालवी का पीछा करने लगा।

फिर जब मालवी रात को अंधेरी के वर्सोवा इलाके में अपने घर जा रही थीं, तब योगेश ने अपनी ऑडी (कार) से आया और उनसे बात करने की कोशिश करने लगा। ऐसे में जब उन्होंने योगेश को नजरअंदाज किया तो उसने अपनी जेब से चाकू निकाली और उनके पेट में तीन बार मारी। इसके बाद वो उन्हें इस हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गया। ऐसे में आस पास के लोगों ने उनकी मदद की और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया। हालांकि, अब 4 साल बाद उसे तीन साल तक जेल में रहने की सजा मिल गई है।

कौन हैं मालवी मल्होत्रा?

मालवी हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने तेलुगू फिल्म 'कुमारी 21 एफ', तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी', हिंदी फिल्म 'होटल मिलन' में काम किया है। इसके साथ ही वो कई टीवी सीरियल में भी दिखाई दे चुकी हैं, जैसे 'उड़ान', आदि। इसके अलावा उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियो और एड्स में भी काम किया है।

और पढ़ें..

Bhool Bhulaiyaa 3 के ट्रेलर की नई रिलीज डेट रिवील, यहां होगा इवेंट