म्यूज़िक चैनल MTV को UK, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में बंद किया जा चुका है, कई में बंद होने जा रहा है। यहां MTV Music, 80s, 90s जैसे चैनल बंद कर दिए गए हैं। आनंद महिंद्रा ने इसे एक युग का अंत बताया है।

'RIP MTV': दुनिया के कई देशों में आइकॉनिक म्यूज़िक चैनल बंद होने पर अफसोस जताया। आनंद महिंद्रा सहित कई नेटिज़न्स ने आखिरी बार श्रद्धांजलि दी है। MTV यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, हंगरी, ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील सहित कई देशों में बंद होने जा रहा है। MTV म्यूज़िक, MTV 80s, MTV 90s, क्लब MTV और MTV लाइव जैसे कई पॉप्युलर चैनल अब बंद कर दिए गए हैं।

इंटरनेट पर हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि क्या MTV बंद हो रहा है? BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, एमटीवी चैनल कई देशों में बंद हो रहा है। इनमें- यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, हंगरी, ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील जैसे देश शामिल है। जो चैनल बंद कर दिए गए हैं उनमें- MTV Music, MTV 80s, MTV 90s, Club MTV और MTV Live है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने MTYV के बंद होने की खबर पर X पर रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, "MTV का बंद होना मेरे जैसे बेबी बूमर्स के लिए अलग तरह से महसूस होता है। जब यह 1981 में लॉन्च हुआ था, तो इसने हमारे म्यूजिक सुनने और देखने का तरीका बदल दिया था। इसने पसंद, आइकॉन और कूल होने की फीलिंग को आकार दिया। मुझे लगता है कि इसके लिए स्टिंग का एक आखिरी गाना बनता है: 'आई वांट माय MTV'।"

Scroll to load tweet…

MTV बंद होने की खबर पर रिएक्ट करते हुए एक यूज़र ने लिखा, "एक युग का अंत हो गया, 44 शानदार सालों के बाद MTV बंद हो गया । दूसरे ने X पर कमेंट किया, "YouTube ने MTV को खत्म कर दिया, सभी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ ने भी... अब आपको वीडियो आने का इंतज़ार नहीं करना पड़ता, बस YouTube पर चले जाओ। एक और फैन ने लिखा, "'मुझे मेरा MTV चाहिए' वे सब कुछ छीन रहे हैं जो हम 70 साल वालों को पसंद था.. हमारी नॉस्टैल्जिया मत छीनो???। एक और ने X पर लिखा, "RIP MTV। एक युग का अंत उन म्यूज़िक वीडियो को देखने के लिए घर आने की Nostalgia हमेशा रहेगी ।

Scroll to load tweet…


Scroll to load tweet…