Bigg Boss 19 की शुरुआत रविवार 24 अगस्त को होने जा रही है। शो के प्रीमियर में दर्शकों को डबल धमाका यानी दोगुना सरप्राइज मिलने वाला है। एक तो शो के कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा हटेगा और दूसरा एकता कपूर के अपकमिंग शो का पहला लुक रिवील किया जाएगा।

Naagin 7 First Look: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड प्रीमियर रविवार को होगा। शो को देखने का दर्शकों बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। शो से जुड़ी कई ताजा अपडेट्स मेकर्स द्वारा लगातार शेयर की जा रही हैं। इसी बीच एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि शो के प्रीमियर में एकता कपूर के मोस्ट अवेटेड शो नागिन 7 का पहला लुक रिवील किया जाएगा और इसी के साथ ही पता चल जाएगा कि इस बार नागिन का रोल कौन प्ले कर रहा हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एकता कपूर का मच अवेटेड सीरियल नागिन 7

एकता कपूर के शो नागिन का सीजन 7 काफी दिनों में चर्चा में बना हुआ है। बीच-बीच एकता ने शो को लेकर अपडेट्स भी शेयर की थी। हालांकि, इस बात का कभी खुलासा नहीं किया कि इस बार उनके शो की नागिन कौन होगी। वैसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के किरदार में नजर आ सकती है। अब असली नानिग कौन है इस राज से पर्दा रविवार को होने जा रहे सलमान खान के बिग बॉस 19 के प्रीमियर में उठेगा। बता दें कि एकता ने खुद दर्शकों को हिंट देते हुए कहा कि वे संडे को कुछ बड़ा अनाउंस करेंगी, जिसके बाद से दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: देसी छोरी-विदेशी गोरी लगाएंगी ग्लैमर का तड़का, देखें नया प्रोमो VIDEO

कब शुरू हुआ था एकता कपूर का शो नागिन

बालाजी टेली फिल्म्स के बैनर तले एकता कपूर द्वारा निर्मित नागिन शो की शुरुआत 1 नवंबर 2015 को हुई थी। इसमें मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान लीड रोल में थे। दूसरा सीजन अक्टूबर 2016 में शुरू हुआ था। इसमें मौनी रॉय, करणवीर बोहरा और अदा खान थे। 2017 में आए नागिन के तीसरे सीजन में सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी और अनीता हसनंदानी लीड रोल में थे। चौथे सीजन को एक नए टाइटल नागिन:भाग्य का जहरीला खेल के साथ पेश किया गया था। इसका प्रसारण दिसंबर 2019 में हुआ था। पांचवां सीजन अगस्त 2020 में शुरू हुआ था और इसमें सुरभि चंदना, शरद मल्होत्रा ​​और मोहित सहगल थे। छठा सीजन फरवरी 2022 शुरू हुआ और इसमें तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल,महक चहल, श्रेय मित्तल और वत्सल शेठ थे।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 के लिए घटी सलमान खान की फीस, जानिए बीते 7 सीजन में कब कितनी रकम मिली?

बिग बॉस 19 का प्रीमियर कितने बजे होगा

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का प्रीमियर रविवार 24 अगस्त को रात 10.30 बजे से किया जाएगा। मेकर्स शो से जुड़े लेटेस्ट प्रोमो शेयर कर रहे हैं। वैसे तो फाइनल कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी नहीं की गई है, फिर भी इसमें गौरव खन्ना, नीलम गिरी, जीशान कादरी, बसीर अली, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक, आवेज दरबार, तान्या मित्तल, अतुल किशन, कुनिका सदानंद, प्रणित मोरे,नगमा मिराजकर, अशनूर कौर, नतालिया जानोसजेक के शामिल होने की उम्मीद है।