मुंबई. एकता कपूर का टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो के स्टार्स सोशल मीडिया पर आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सेट से प्रेरणा का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे खुद एरिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एरिका इस वीडियो में ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। लेकिन उन्होंने एक चीज जिसे मिस कर दिया है वो है उनका घाघरा। जी हां, एरिका शूटिंग सेट पर बिना घाघरा पहने ही पहुंच जाती है। उन्हें ऐसी हालत में देखकर सभी चौंक जाते हैं। एक क्रू मेंबर उन्हें याद दिलाता कि उन्होंने घाघरा नहीं पहना है। जब एरिका को ये अहसास होता है तो वो अपना मुंह छुपा लेती है।
मुंबई. टीवी शो 'बाल वीर' में 'भयंकर परी' का किरदार निभा चुकी शमा सिकंदर इन दिनों मंगेतर जेम्स मिलिरॉन के साथ दुबई में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने हॉलिडे एन्जॉय करते कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इन फोटोज में वे अपनी फ्रेंड्स के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही है। बीच किनारे शमा अपनी दोस्त सोनाली सहगल और राय लक्ष्मी संग नजर आ रही है। बता दें कि फिलहाल शमा के पास किसी भी टीवी शो का ऑफर नहीं है। वे आखिरी बार टीवी शो 'बाल वीर' (2014) में नजर आई थीं। शमा ने शॉर्ट मूवी 'सेक्सोहॉलिक' (2016) में काम कर खूब सुर्खियां बंटोरी थीं।
बता दें कि शहनाज गिल की मासूमियत पर फिदा होकर ही सिद्धार्थ ने उन्हें माफ कर दिया था। इससे पहले भी एक बार शहनाज सिद्धार्थ को मनाने के लिए रात के अंधेरे में उनके बेड तक पहुंच गई थीं और उन्हें जबर्दस्ती किस कर लिया था।
मुंबई। बिग बॉस के घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता है। सोमवार को आए एपिसोड में एक मजेदार नॉमिनेशन टास्क दिखाया गया। इस टास्क के दौरान गोविंदा की भांजी आरती और पारस छाबड़ा के बीच जमकर झगड़ा हुआ। हालांकि लड़ाई के बाद आरती अपने जज्बात पर काबू नहीं रख सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
मुंबई. टीवी सीरियल 'जमाई राजा' की एक्ट्रेस रही निया शर्मा इन दिनों एकता कपूर के अपकमिंग शो 'नागिन 4' की शूटिंग करने में बिजी है। निया ने शूटिंग से समय निकालकर फैमिली के साथ टाइम बिताया और किचन में खाना बनाती भी नजर आईं। निया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रोटी बेलते और सब्जी बनाते कुछ फोटोज शेयर की है। आपको बता दें कि नागिन 4 की शूटिंग के लिए निया अपने लुक्स को लेकर भी काफी एक्सपेरिमेंट भी कर रही है। निया ने 2017 में सेक्सिएस्ट वुमन का खिताब जीता था। वे एशिया में दूसरे नंबर पर थी।
मुंबई. 'कसौटी जिंदगी की' शो में प्रेरणा का किरदार निभाकर मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद ग्लैमरस फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में पलक का स्टनिंग लुक देखने को मिल रहा है। 8 अक्टूबर, 2000 को जन्मी पलक श्वेता और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। 2007 में श्वेता ने राजा के साथ अपने 9 साल पुराने रिश्ते को खत्म किया था। तलाक के करीब 6 साल बाद 2013 में उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। बताया जाता है कि पलक ने ही अपनी मां को दूसरी शादी के लिए एग्री किया था। श्वेता-अभिनव का बेटे है रेयांश।
मुंबई। पॉपुलर टीवी शो 'बेहद' की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हाल ही में एक फ्रेंड की शादी में शामिल हुईं। इस दौरान जेनिफर परफेक्ट ब्राइड्स मेड बनकर शादी में घूमती नजर आईं। शादी में सी ग्रीन गाउन पहनकर पहुंचीं जेनिफर ने दोस्तों के साथ जमकर एन्जॉय किया। इस दौरान उन्होंने अपनी एक फ्रेंड को Kiss भी किया। शादी के फोटो जेनिफर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनमें वो दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताती नजर आ रही हैं।
नमिश तनेजा ने 2013 में टीवी शो 'एक नई पहचान' से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने प्यार तूने क्या किया, स्वरागिनी, इक्यावन, मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो और विद्या जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।
मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में नंदिनी का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस माही विज इसी साल 21 अगस्त को बेटी की मां बनी हैं। डिलीवरी के बाद उनका वजन बढ़ गया है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स के तानों से तंग आकर माही ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है।
मुंबई. 4 दिन पहले शूटिंग करने के दौरान बेहोश होकर गिरी टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ट की हालत अब ठीक है। वो अब रिकवर कर रही हैं। अस्पताल ने उनकी तबीयत को लेकर जानकारी दी है। बता दें कि गहना गुरुवार को वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान शाम 4.30 बजे अचानक से बेहोश हो गई थी। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया था। गहना इनिशियल ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड नहीं कर रही थीं। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। गहना को वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर का कहना है कि अगर गहना को अस्पताल लाने में थोड़ी भी देर हो जाती थी तो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता।