'पंचायत 3' TVF यानी द वायरल फीवर का क्रिएशन हैं और एक बार फिर जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुवीर यादव जैसे कलाकार इसमें अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ते दिखाई दे रहे हैं। अब यह IMDB पर नं. 1 पर ट्रेंड कर रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. जीतेन्द्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता स्टारर वेब सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सीरीज को पहले हफ्ते में अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि यह हर भारतीय शो को पछाड़ते हुए IMDB पर नं. 1 पर ट्रेंड कर रही है। रिपोर्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि पंचायत दुनियाभर के टॉप 100 शोज में जगह बनाने वाला इकलौता शो साबित हुआ है। बताया जा रहा है कि IMDB की टॉप 100 ग्लोबल लिस्ट में 'पंचायत 3' ने 56वां स्थान पाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंचायत का तीसरा सीजन इतना ज्यादा पसंद क्यों किया जा रहा?

  • कोइमोइ की रिपोर्ट के मुताबिक़, पंचायत के तीसरे सीजन को पसंद किए जाने की तीन प्रमुख वजहें हैं। पहली इसमें लोकल कनेक्ट है। कहानी फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां सचिव अभिषेक त्रिपाठी (जीतेन्द्र कुमार), प्रधान मंजू देवी (नीना गुप्ता), प्रधान पति बृज भूषण दुबे (रघुवीर यादव), उप प्रधान प्रहलाद पांडे उर्फ़ प्रहलाद चाचा (फैजल मलिक) और रिंकी दुबे (सान्विका) हैं। चूंकि भारत में रहने वाला लगभग हर इंसान कहीं ना कहीं गांव से ताल्लुक रखता है। इसलिए उसका इससे जुड़ाव आसान हो जाता है।
  • सीरीज चलने की दूसरी सबसे बड़ी वजह, इसकी शानदार कास्टिंग है। जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुवीर यादव से लेकर फैजल मलिक, आसिफ खान और अम्माजी तक सभी ने शानदार काम किया है और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
  • सीरीज के शानदार डायलॉग्स इसके चलने की तीसरी सबसे बड़ी हैं। प्रहलाद चाचा द्वारा बोला गया, "समय से पहले कोई नहीं जाएगा, कोई नहीं, मतलब को नहीं।" हो या फिर अम्मा पर पिक्चराइज, "अंदर से मन अच्छा नहीं लग रहा है।" सभी डायलॉग्स कहीं ना कहीं आम आदमी को एक-दूसरे से जोड़ते हैं।

कब रिलीज हुआ 'पंचायत 3'

TVF की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत 3' की शुरुआत 28 मई से हुई है और इसे लोगों के पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। इस बार सीरीज में पंचायत से लेकर विधानसभा तक की राजनीति देखने को मिल रही है।

और पढ़ें…

कौन है 2 बीवियों, 4 बच्चों वाला यूट्यूबर? Bigg Boss OTT 3 में आएगा नज़र

Bigg Boss OTT 3 की कन्फर्म कंटेस्टेंट! जानिए कौन यह ख़ूबसूरत हीरोइन?