- Home
- Entertainment
- TV
- 'महाभारत' के ये 8 स्टार्स कह चुके हैं दुनिया को अलविदा, कई तो जी रहे गुमनामी की जिंदगी
'महाभारत' के ये 8 स्टार्स कह चुके हैं दुनिया को अलविदा, कई तो जी रहे गुमनामी की जिंदगी
Mahabharat Starcast: बीआर चोपड़ा के पॉपुलर शो 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभा चुके पंकज धीर का कुछ समय पहले कैंसर की वजह से निधन हो गया था। पंकज से पहले 'महाभारत' के 7 स्टारकास्ट भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में।

पंकज धीर
पंकज धीर 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हो गया था।
गुफी पेंटल
'महाभारत' में शकुनि का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल का साल 2023 में निधन हो गया था। उन्हें हार्ट और किडनी संबंधित बीमारी थी।
रसिक दवे
रसिक दवे का 2022 में निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी किडनी फेल हो गई थी।
प्रवीण कुमार सोबती
'महाभारत' में प्रवीण कुमार सोबती ने भीम की भूमिका निभाई थी। उनका साल 2022 में निधन हो गया।
सतीश कौल
'महाभारत' में सतीश कौल भगवान इंद्रा की के रोल में नजर आए थे। उनका निधन साल 2021 में हुआ था।
धर्मेश तिवारी
धर्मेश तिवारी ने 'महाभारत' में कृपाचार्य की भूमिका निभाई थी। उन्होंने साल 2014 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
दारा सिंह
बीआर चोपड़ा के टीवी शो 'महाभारत' में दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। साल 2012 में उन्होंने आखिरी सांस ली थी।
वीरेंद्र राजदान
वीरेंद्र राजदान ने 'महाभारत' में विदुर की भूमिका निभाई थी। उनका साल 2003 में निधन हो गया था।
आपको बता दें ‘महाभारत’ के कई कलाकार अब गुमनाम जिंदगी बिता रहे हैं। सीरियल में ‘कुंती’ का रोल निभाने वाली नाजनीन, ‘रोमा मानेक’, ‘चांदनी शर्मा’, ‘समीर चित्रे’ और ‘सहदेव’ जैसे कलाकार आज पूरी तरह सुर्खियों से दूर हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

