सलमान खान का शो बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मजेदार के साथ धमाकेदार भी होता जा रहा है। मेकर्स भी शो को दिलचस्प बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच शो के आने वाले एपिसोड के जुड़े कुछ प्रोमो सामने आए हैं, जो हंगामेदार हैं। 

बिग बॉस 19 के घर में गेम और मजेदार होता जा रहा है। कटेस्टेंट्स के बीच जबदस्त तनातनी देखने को मिल रही हैं। बीते एपिसोड में देखा गया कि घरवाले एक-दूसरे के खिलाफ धांसू गेम खेल रहे हैं। कुछ ने तो कान भर-भरकर दूसरों की दोस्तों तक में दरार डाल दी। दर्शकों को भी घर के अंदर का गेम काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच मेकर्स ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए कुछ नए प्रोमो वीडियो जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। एक प्रोमो में प्रणित मोरे घरवालों पर जोक्स मारते हुए उनकी जमकर खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं।

क्या खास है बिग बॉस 19 के नए प्रोमो वीडियो में

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पर एक धमाकेदार प्रोमो शेयर किया है। इस पर कैप्शन लिखा है- प्रणित अपने कॉमेडी शो के साथ बैक, अब घर में होगा हंसी का ओवरफ्लो। प्रोमो में देख सकते हैं कि प्रणित एंट्री लेते हैं और गौरव कहते हैं- लेडीज एंड जेंटलमैन प्रणित मोरे। फिर सभी घरवाले उन्हें चीयरअप करते हैं। वे अपनी स्टैंडअप कॉमेडी शुरू करते हैं और सबसे पहले फरहाना पर निशाना साधते हैं। वे कहते हैं- फरहाना जलील करते हुए रिस्पेक्ट देती है। आप घटिया औरत हो कुनिका जी। ये सुनते ही सभी ठहाका लगाने लगते हैं। फिर वे आगे जोक मारते हैं- एक बार अशनूर ने बोल दिया- मृदुल अभी बच्चा है। अशनूर का किसी को बच्चा बोलना वैसे ही है जैसे शहबाज का किसी को फिटनेस टिप्स देना। इसी तरह वे नीलम, कुनिका पर भी जोक्स मारते हैं और घरवाले मजे लेकर सुनते हैं। जोक्स मारने के साथ वे घरवालों की खिल्ली उड़ाना भी नहीं भूलते। प्रोमो फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: कौन होगा इस बार घर से आउट, ये 4 घरवाले हैं डेंजर जोन में

View post on Instagram

किचन में गौरव खन्ना को देख घरवालों के खिले चेहरे

बिग बॉस 19 से एक और प्रोमो सामने आया है। इसे शेयर कर कैप्शन लिखा है- अभिषेक ने प्लान की ऐसी चाल, क्या अब शेफ गौरव खन्ना बिग बॉस के किचन में दिखाएंगे अपना कमाल? प्रोमो में देख सकते हैं कि अभिषेक कहते हैं- गौरव भाई अगर खाना ना बनाए तो मजा नहीं आएगा यार। ये सुनते ही गौरव का पारा चढ़ जाता है और वो अभिषेक से कहते हैं- पहले मुझसे पूछ लिया कर समझे। फिर गौरव किचन में रोटी बेलते नजर आते हैं। दूसरी तरफ अभिषेक मजे लेते हुए प्रणित से कहते हैं- मुझे किचन में डालना था उन्हें, 10 हफ्ते से वे अवॉयड कर रहे हैं किचन। प्रणित कहते हैं- अब वो ट्रिगर हो गए हैं। इस प्रोमो पर भी फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 के घरवालों ने किसे कहा सबसे वाहियात, किस बात छिड़ी भयानक जंग?