बिग बॉस 19 अब और भी ज्यादा हंगामेदार होता जा रहा है। घर में धीरे-धीरे सदस्यों की संख्या कम हो रही है। खबर है कि मिड वीक एविक्शन भी होने वाला है। इसी बीच मेकर्स ने शो से जुड़े कुछ नए प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें कैप्टेंसी टास्क दिखने मिल रहा है।

सलमान खान का टीवी का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 19 काफी हंगामेदार है। दर्शक इस सीजन को खूब पसंद कर रहे हैं। घरवाले लड़ाई-झगड़े और हाथापाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शो धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और घर के सदस्य शो की ट्रॉफी जीतने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो के मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड से जुड़े प्रोमो शेयर किए है। ये प्रोमो कैप्टेंसी टास्ट से जुड़ा है, जो काफी धमाकेदार है। प्रोमो देखकर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या खास है बिग बॉस 19 के प्रोमो वीडियो में

बिग बॉस 19 से जुड़ा एक नया प्रोमो मेकर्स द्वारा जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसपर कैप्शन लिखा है- कप्तानी की दौड़ जारी है! कप्तानी का दावेदार बनने के लिए फुल ऑन पॉलिटिक्स हो रही है। इस प्रोमो में देख सकते हैं बिग बॉस घर में नए कैप्टन के चुनाव के लिए कैप्टेंसी टास्क करवाया जा रहा है। इसकी थीम पॉलिटिकल पार्टी है और तीन पार्टी लीडर बनाए गए हैं- गौरव, कुनिका और शहबाज। इसी टास्क के दौरान घर में भयानक गदर होता है। टास्क के दौरान कुनिका की टीम मिलकर शहबाज का जमकर मजाक उड़ाती है। शहबाज भी चुप नहीं बैठता और तगड़ा जवाब देता है। फिर अमाल भी अपना आपा खो बैठते हैं। वो कहता है फरहाना बद्तमीज है, वुमन एम्पावरमेंट की बातें करती है, ये नकली है। ये सुनते ही फरहाना का चेहरा उतर जाता है। इसी बीच कुनिका, तान्या को ऑनेस्ट कहती है और ये सुनते ही अशनूर और मालती की हंसी छूट जाती है। वहीं, बाकी भी ठहाका लगाकर हंसते हैं। टास्क के आधार पर बिग बॉस ने फिर मिड-वीक एविक्शन की घोषणा होती, जिसने सब डर जाते हैं।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: नीलम गिरी-अभिषेक बजाज ने 80 दिन में कितना कमाया, किसकी जेब ज्यादा भारी

View post on Instagram

मिड वीक कौन होगा बिग बॉस 19 से बाहर

कैप्टेंसी टास्क में एक शॉकिंग ट्विस्ट भी देखने मिला। टास्क में गौरव की पार्टी में मृदुल और प्रणित शामिल होते हैं, कुनिका की पार्टी में फरहाना और तान्या और शहबाज की पार्टी में मालती और अशनूर। इस टास्क का आयोजन गार्डन एरिया में किया जाता है। कैप्टेंसी के दावेदारों का चयन होता है। साथ ही ऐलान किया जाता है कि उनके वोटों के आधार पर मिड-वीक एविक्शन होगा। बिग बॉस तक की रिपोर्ट की मानें तो घर में आईं लाइव ऑडियंस के वोटों के आधार पर मृदुल तिवारी को एविक्ट कर दिया गया है। हालांकि, सही क्या ये तो मंगलवार रात प्रसारित होने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

ये भी पढ़ें... तान्या मित्तल के बाद मालती चाहर ने इस शख्स को किया टारगेट, 'बिग बॉस 19' में किया जमकर हंगामा