बिग बॉस 19 में रविवार को होने वाला वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में जहां कुछ सेलिब्रिटीज गेस्ट आएंगे, वहीं घरवालों को जोरदार झटका भी लगने वाला है। बताया जा रहा है कि होस्ट सलमान खान इस बार 2 कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने वाले हैं।

सलमान खान का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में काफी घमासान मच रहा है। इतना ही नहीं रविवार को होने वाला वीकेंड का वार भी जबरदस्त हंगामेदार होने वाला है। मेकर्स ने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए वीकेंड का वार से जुड़े कुछ लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं। इन प्रोमो में काफी मसाला देखने को मिल रहा है और दर्शक इन्हें एन्जॉय भी कर रहे हैं। बता दें कि रविवार रात सोनाक्षी सिन्हा घरवालों से मिलने आ रही हैं।

बिग बॉस 19 वीकेंड का प्रोमो में क्या खास

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने रविवार को होने वाले वीकेंड का वार से जुड़ा एक प्रोमो शेयर किया है। इसे जियो हॉटस्टार के इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा- बिग बॉस के घर में आईं सोनाक्षी सिन्हा और लेकर आईं मस्ती, एनर्जी और मनोरंजन। इसमें देख सकते हैं कि लाल रंग का गोल्डन जरी वाला सूट पहनकर सोनाक्षी बिग बॉस में एंट्री लेती हैं। सलमान खान ने उन्हें देखते ही कहते हैं- वेलकम सोनाक्षी सिन्हा। वे पूछते हैं- कैसी हो सोनाक्षी देवी। वो हाथ जोड़कर जवाब देती हैं- बिल्कुल ठीक हूं पांडे जी। सोनाक्षी को देखकर घरवाले काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। इसके बाद सलमान घरवालों के साथ टास्क खेलते हैं। वे कहते हैं- घरवाले बताएंगे कि टॉक्सिक कौन है। सबसे पहले प्रणित मोरे बताते है। वे कहते हैं टॉक्सिटी स्पोर्ट्स रहता तो फरहाना नेशनल चैम्पियन होती। सलामन बीच में बात काटते हुए कहते हैं- ओलंपिक जीत जाती। फिर नीलम भी फहराना के लिए कहती हैं- वो जब से आईं हैं इस घर में जहर उगल रही हैं। सलमान, फरहाना से पूछते हैं- अगर आपसे कोई पूछे कि कौन सी सिटी में रहती हो तो आप क्या कहेंगी। घरवाले जबाव देते हैं- टॉक्सिटी। इस प्रोमो को देखने के बाद फैन्स फरहाना का जबरदस्त सपोर्ट करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: प्रणित मोरे ने मारे धांसू जोक्स, हंसी-मजाक में एक-एक की उड़ाई खिल्ली

View post on Instagram

बिग बॉस 19 से होगा डबल एलिमिनेशन

बिग बॉस 19 में रविवार को होने वाले वीकेंड का वार में सलमान खान एविक्शन की घोषणा भी करते हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार होस्ट एक नहीं बल्कि दो सदस्य को घर से बेघर करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि बसीर अली और नेहल चुडासमा इस बार एविक्ट हो सकते हैं। हालांकि, हकीकत क्या है ये तो रात हो प्रसारित होने वाले एपिसोड से ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में सलमान खान ने इन लोगों को लगाई फटकार, एविक्शन में आया तगड़ा ट्विस्ट!