Bigg Boss 19 Offer Rejected By 8 Celebs: बिग बॉस 19 के मेकर्स ने कई सेलेब्स से संपर्क किया गया। कई सेलेब्स ने इस शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं वो और उन्होंने इस शो में हिस्सा लेने से क्यों मना कर दिया।

Bigg Boss 19: 24 अगस्त से 'बिग बॉस सीजन 19' ऑन एयर होने वाला है। ऐसे में शो के मेकर्स कई सेलेब्स को अप्रोच कर चुके हैं। हालांकि, कुछ ने इसे रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं वो सेलेब्स..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेजी शाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें मेकर्स ने 'बिग बॉस' के 19वें सीजन के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इस शो का हिस्सा बनने से मना कर दिया।

रति पांडे
रति पांडे का नाम भी आ रहा था, कि वो बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन एक इंटरव्यू में रति ने खुलासा किया कि उन्हें यह शो पसंद नहीं है। इस वजह से वो इसमें पार्टिसिपेट नहीं करेंगी।

गौरव तनेजा
गौरव तनेजा, जिन्हें फ्लाइंग बीस्ट के नाम से भी जाना जाता है, ने बिग बॉस 19 में हिस्सा लेने की बातों को उन्होंने खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है कि वो इस शो में नहीं नजर आएंगे।

मल्लिका शेरावत
कुछ समय पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत बिग बॉस 19 में नजर आ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी।

दिव्यांका त्रिपाठी
वहीं कहा जा रहा था दिव्यांका त्रिपाठी भी 'बिग बॉस' के आने वाले सीजन में दिखाई देंगी। हालांकि, दिव्यांका ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। उन्होंने कहा कि हर साल ऐसी अफवाहें उड़ाई जाती हैं।

शरद मल्होत्रा
दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा को भी 'बिग बॉस' 19 के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि, उन्होंने इस शो में हिस्सा लेने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें..

KSBKBT रीबूट के 3 TWIST: क्या ऐसे टूट जाएगी परी की शादी, वीरेन चलेगा यह चाल

राज कुंद्रा
'बिग बॉस 19' के मेकर्स शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को इस शो में लाना चाहते थे। वहीं राज ने इस पर कहा था कि उनके घर से 2 लोग इस शो के लिए काफी थे। आपको बता दें शिल्पा और उनकी बहन शमिता 'बिग बॉस' में हिस्सा ले चुकी हैं।

एलनाज नौरोजी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलनाज नौरोजी को शो में लाने के लिए मेकर्स ने उन्हें 6 करोड़ की मोटी रकम ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से इस शो को लात मार दी। आपको बता दें वो इस समय 'मस्ती 4' की शूटिंग में बिजी हैं।