जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी स्टारर 'हंटर 2' 24 जुलाई से Amazon MX Player  पर स्ट्रीम  होगी। इसमें हेरा फेरी एक्टर एसीपी विक्रम सिन्हा के किरदार में दिखेंगे जो अपनी बेटी को बचाने एक कुख्यात गैंग से पंगा लेंगे। अनुषा दांडेकर भी नए सीज़न  के लिए आ गई हैं।

Hunter 2 Premiere On Amazon MX Player : जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी अभिनीत “हंटर 2- टूटेगा नहीं तोड़ेगा" 24 जुलाई से अमेज़न एमएक्स प्लेयर ( Amazon MX Player ) पर स्ट्रीम होगा। यह शो शेट्टी के एसीपी विक्रम सिन्हा( ACP Vikram Sinha) के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए गैंग से भिड़ जाता है।

विक्रम सिन्हा फिर तोड़ेंगे नया चक्रव्यूह

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया सूत्रों की खबर मानें तो इसके दूसरे सीज़न में, एसीपी विक्रम सिन्हा "एक नए चक्रव्यूह में फँस जाता हैं, जो एक ऐसे खलनायक के सामने कहीं ज़्यादा पेचीदा है जो निडर और समझ से परे है।" वो अपने फर्ज और फैमिली के लिए जान लड़ाने के लिए तैयारा है। इस बार जब उसकी बेटी पर बात आ जाती हैं तो पहले से ज्यादा सख्त और जुनूनी हो जाता है। वो हर हाल में अपने बच्ची को मुश्किलों से निकालने में जुट जाता है। उसके सामने कई खूंखार आपराधी आते हैं, लेकिन बेटी की सेफ्टी के लिए वो अपनी जान की परवाह नहीं करता। 

View post on Instagram

'हंटर' का पहला सीज़न हुआ था सुपरहिट

'हंटर' का पहला सीज़न साल 2023 में रिलीज़ हुआ था, उस समय इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं अब इसका, दूसरा सीज़न भी अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर रिले किया जाएगा। News18 के रिपोर्ट के मुताबिक इस सीज़न में सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ के साथ अनुषा दांडेकर भी लीड रोल में नज़र आएंगी। शो मेकर ने हाल ही में इसका एक मोशन पोस्टर रिलीज किया है। दर्शकों का एक बार फिर इसमें एक्साइटमेंट देखा जा रहा है।

View post on Instagram

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की डेब्यू मूवी

सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में अन्ना नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बलवान (1992) फिल्म से एंट्री की थी। इसके दो साल बाद मोहरा और दिलवाले, बॉर्डर जैसी मूवी ने उन्हें स्टार बना दिया था। जैकी श्रॉफ ने सुभाष घई की हीरो से बतौर लीड हीरो डेब्यू किया था।