MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • TMKOC: 17 साल में बदले 15 कैरेक्टर, एक किरदार 3 बार हुआ रिप्लेस

TMKOC: 17 साल में बदले 15 कैरेक्टर, एक किरदार 3 बार हुआ रिप्लेस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah 17 Year: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 17 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर आपको शो में बदली स्टारकास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं अब तक कितने किरदार बदल गए... 

4 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Jul 29 2025, 09:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 17 साल पूरे
Image Credit : instagram

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 17 साल पूरे

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 17 साल पूरे हुए हो गए हैं। शो की शुरुआत 2008 में हुई थी। सीरियल में अभी भी कई स्टार्स ऐसे हैं, जो इसमें शुरू से काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी जिन्होंने सालों काम करने के बाद शो छोड़ दिया।

211
जेठालाल का बेटा तप्पू
Image Credit : instagram

जेठालाल का बेटा तप्पू

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के बेटे तप्पू का रोल शुरू में भव्य गांधी ने प्ले किया था। वे 2008-2017 तक शो में रहे। इसके बाद उन्होंने शो छोड़ दिया और राज अनादकट तप्पू बन गए। वे शो में 2017-2022 तक रहे। उनके जाने के बाद नीतीश भलूनी जेठालाल के बेटे बने। नीतीश ने शो 2023 में ज्वाइन किया था।

Related Articles

Related image1
1100 करोड़ का गेम और 6 नई बॉलीवुड जोड़ियां, जानें किस पर लगा सबसे बड़ा दांव
Related image2
संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों में 4 बॉलीवुड-3 साउथ मूवी, जानें 2025 में कितनी होगी रिलीज
311
बदल गए तारक मेहता
Image Credit : instagram

बदल गए तारक मेहता

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का रोल शुरुआत से शैलेश लोढ़ा ने प्ले किया था। वे 2008-2022 तक शो में रहे। फिर मेकर्स से हुई अनबन के कारण उन्होंने 2022 में शो छोड़ दिया। उनके जाने के बाद से सचिन श्रॉफ तारक मेहता का रोल प्ले कर रहे हैं।

411
तारक मेहता की अंजली भाभी
Image Credit : instagram

तारक मेहता की अंजली भाभी

सीरियल में तारक मेहता की पत्नी अंजली का रोल नेहा मेहता ने प्ले किया था। वे 2008-2022 तक शो में रही। सालों काम करने के बाद वे अपने किरदार से बोर हो गईं और उन्होंने शो छोड़ दिया। उनके शो छोड़ने के बाद से सुनयना फौजदार ने अंजली का रोल कर रही हैं।

511
कई बार बदली भिड़े की बेटी सोनू
Image Credit : instagram

कई बार बदली भिड़े की बेटी सोनू

सीरियल में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार शुरू में झील मेहता ने निभाया। वे 2008-2012 तक शो में रही। झील के शो छोड़ने के बाद निधि भानुशाली ने सोनू का रोल किया। निधि शो में 2012-2019 तक रही। फिर निधि के जाने के बाद पलक सिंधवानी ने सोनू का किरदार निभाया। वे 2019–2024 तक शो में रही। पलक ने भी शो छोड़ दिया और अब खुशी माली भिड़े की बेटी का रोल कर रही हैं।

611
डॉ. हंसराज हाथी
Image Credit : instagram

डॉ. हंसराज हाथी

सीरियल में डॉ. हंसराज हाथी का किरदार शुरू में निर्मल सोनी ने प्ले किया। वे 2008-2009 तक शो में रहे। उनके जाने के बाद कवि कुमार आजाद ने निर्मल सोनी की जगह ली। कवि कुमार के निधन के बाद निर्मल सोनी ने 2018 में शो को दोबारा ज्वाइन किया और फिलहाल वे ही डॉ. हाथी का रोल कर रहे हैं।

711
डॉ. हाथी का बेटा गोली
Image Credit : instagram

डॉ. हाथी का बेटा गोली

सीरियल में डॉ. हाथी के बेटे गोली का रोल कुश शाह निभा रहे थे। वे शो में 2008-2024 तक रहे। 2024 में उन्होंने कुछ पर्सनल वजह से शो छोड़ दिया। फिर उनकी जगह धर्मित तुराखिया ने ली।

811
रोशन सिंह सोढ़ी भी बदले
Image Credit : instagram

रोशन सिंह सोढ़ी भी बदले

सीरियल के शुरुआत में गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया। वे 2008-2013 तक शो में रहे। फिर उनके शो छोड़ने के बाद कुछ समय के लिए लाड सिंह मान ने सोढ़ी का रोल प्ले किया। 2014 में गुरुचरण सिंह शो में वापस लौट आए। उन्होंने 2020 तक शो में काम किया और फिर सीरियल छोड़ दिया। फिलहाल बलविंदर सिंह सूरी सोढ़ी का रोल कर रहे हैं।

911
रोशन दारूवाला सोढ़ी भी बदली
Image Credit : instagram

रोशन दारूवाला सोढ़ी भी बदली

सीरियल के शुरुआत में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने रोशन दारूवाला का रोल प्ले किया, जो रोशन सोढ़ी पत्नी थी। वे 2008-2013 तक शो में रही। उनके जाने के बाद दिलखुश रिपोर्टर ने रोशन के रूप में जेनिफर की जगह ली। हालांकि, जेनिफर ने 2016 में शो में वापसी की। फिर जेनिफर की मेकर्स के साथ खटपट हुई और उन्होंने 2023 में शो छोड़ दिया। फिलहाल मोनाज मेवावाला शो में रोशन का रोल कर रही हैं।

1011
तारक मेहता के नट्टू काका
Image Credit : instagram

तारक मेहता के नट्टू काका

तारक मेहता सीरियल के शुरुआत से नट्टू काका का रोल घनश्याम नायक ने निभाया। हालांकि, उनके निधन के बाद 2022 में किरण भट्ट ने शो ज्वाइन किया।

1111
रीता रिपोर्टर
Image Credit : instagram

रीता रिपोर्टर

सीरियल में रीता रिपोर्टर का रोल प्रिया आहूजा ने प्ले किया। वे 2008-2010 तक शो में रही। फिर उनकी जगह निधि नौटियाल ने ली। निधि शो में 2010-2013 तक रही। 2013 में नौटियाल के शो छोड़ने के बाद प्रिया ने फिर से शो ज्वाइन किया। 2023 में प्रिया ने फिर शो छोड़ दिया और रमशा फारूकी सीरियल में आई। फिलहाल रमशा की अमी जोशी, रीता रिपोर्टर का रोल कर रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
TRP में NO.1 फिर भी बंद हो रहा Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, जानें क्यों?
Recommended image2
राजपाल यादव की 7 भयंकर कॉमेडी फिल्म, OTT पर देख हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट
Recommended image3
OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE
Recommended image4
The 50 Contestants Age: कितनी है इन 8 कंटेस्टेंट की असली उम्र, सबसे बड़ा कौन?
Recommended image5
Kritika Kamra और Gaurav Kapur इस तारीख को लेंगे फेरे, गेस्ट लिस्ट तैयार
Related Stories
Recommended image1
1100 करोड़ का गेम और 6 नई बॉलीवुड जोड़ियां, जानें किस पर लगा सबसे बड़ा दांव
Recommended image2
संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों में 4 बॉलीवुड-3 साउथ मूवी, जानें 2025 में कितनी होगी रिलीज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved