डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान अपने दोस्त एक्टर अनिल कपूर के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में बताया कि आखिर क्यों आजकल बॉलीवुड फ़िल्में फ्लॉप हो रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन के साथ फिर लौट आए हैं। इसके ताजा एपिसोड में डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान और एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर उनके मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान हंसी-ठहाकों का दौर देखने को मिला। शो पर एक मौका ऐसा भी आया, जब अनिल कपूर और फराह खान ने बताया कि अगर कोई उनके साथ बुरा करे तो वे क्या करते हैं? फराह खान ने इस दौरान जो कहा, वह वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुरा करने वाले के साथ क्या करते हैं अनिल कपूर?

जब अनिल कपूर से पूछा गया कि अपने साथ बुरा करने वाले के साथ वे क्या करते हैं? उसे माफ़ कर देते हैं या फिर उससे बदला लेते हैं? तो उन्होंने जवाब में कहा कि वे बदला भी ले लेते हैं और माफ़ भी कर देते हैं। उनके मुताबिक़, इस तरह के शख्स के साथ वे अच्छा करते हैं और इसे ही अपना बदला मान लेते हैं। लेकिन जब फराह खान से पूछा गया कि वे अपने साथ बुरा करने वाले के साथ क्या करती हैं? तो उहोने कहा कि वे आमतौर पर बदला नहीं लेती हैं।

बदला नहीं लेतीं तो आखिर क्या करती हैं फराह खान?

फराह खान ने मजाकिया अंदाज़ में कहा, "मैं मन में बहुत बोलती हूं कि तेरी वाट लग जाए। मैंने उन्हें एक निश्चित तरीके से देखती हूं और मेरी जुबान काली है।" फराह ने आगे कहा, "अगर कोई वाकई बहुत बुरा करता है तो मैं उसे पूरे दिल से श्राप देती हूं कि तेरी अगली 3-4 फिल्म फ्लॉप हो जाएं। तो वे जिनकी फ़िल्में फ्लॉप हुई हैं, अब आप समझ सकते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है।"

अपनी बेटी के ही पिता का रोल ठुकरा चुके अनिल कपूर

इसी शो पर फराह खान ने अनिल कपूर के बारे में चौंकाने वाले खुलासा किया। उनकी मानें तो एक बार अनिल कपूर ने अपनी ही बेटी सोनम कपूर के पिता का रोल करने से मना कर दिया था, क्योंकि वे अपनी यूथफुल इमेज को मेन्टेन करके रखना चाहते थे। बकौल फराह, “जब डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान ने अनिल कपूर को रोल ऑफर किया तो उन्होंने कहा- क्या बकवास है? मैं सोनम का पिता कैसे बन सकता हूं।”

पिछली बार अनिल कपूर ‘फाइटर’ तो फराह खान ‘खिचड़ी 2’ में दिखे

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर पिछली बार फिल्म 'फाइटर' में नज़र आए थे, जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की भी अहम् भूमिका है। वहीं, फराह खान की बात करें तो उन्होंने बीते 10 साल से कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की है। उनके निर्देशन में बनी पिछली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' 2014 में आई थी। एक्ट्रेस के तौर पर फराह को पिछली बार फिल्म 'खिचड़ी 2 : मिशन पानथूकिस्तान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनका कैमियो था।

और पढ़ें…

शादी से पहले हुई प्रेग्नेंट, फिर 3 साल में 2 वेडिंग, अब तलाक की चर्चा!

15 सेलेब्स, जिन्होंने शरीर के अंगों के इंश्योरेंस पर खर्च किए करोड़ों