7 PHOTOS में देखें Anupama की 'नई राही' का ग्लैमरस लुक, हर अदा है कमाल
अनुपमा में नई राही यानी अद्रिजा रॉय की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल। कोलकाता से मुंबई आईं अद्रिजा ने कई बंगाली और हिंदी सीरियल्स में काम किया है।

रूपाली गांगुली के सीरियल अनुपमा में हाल ही में कुछ उलटफेर देखने को मिला। शो में राही का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को रीप्लेस कर दिया है और नई हीरोइन की एंट्री हुई है, जो अब नई राही बन सका दिल जीत रही है। नई राही है अद्रिजा रॉय।
अनुपमा की नई राही यानी अद्रिजा रॉय की कुछ ग्लैमरस और हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है।
अद्रिजा रॉय के इंस्टाग्राम पर उनकी कई बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज देखी जा सकती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।
आपको बता दें कि अद्रिजा रॉय का जन्म कोलकाता में हुआ था और वे 2022 में मुंबई शिफ्ट हो गईं थीं, ताकि अपने करियर को नई उड़ान दे सके।
वैसे, अद्रिजा रॉय ने बंगाली टीवी सीरीज बेदिनी मोलुआर कोठा से 2016 में डेब्यू किया था। उन्होंने कई बंगाली टीवी शोज में काम किया और पॉपुलैरिटी हासिल की।
अद्रिजा रॉय ने 2022 में हिंदी टीवी शो दुर्गा और चारू से डेब्यू किया। इसके बाद वे सीरियल इमली में नजर आई। इमली इसी साल मई में ऑफ एयर हुआ।
इमली के बाद अद्रिजा रॉय को कुंडली भाग्या शो में काम करने का मौका मिला। हालांकि, ये शो भी इसी महीना यानी दिसंबर में ही बंद। अब अद्रिजा अनुपमा में नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें...
सूजे होंठ-चेहरे पर लाल धब्बे, Uorfi Javed का कैसे हुआ इतना बुरा हाल?
लड़का बनते-बनते हीरोइन बनी लड़की, जिसकी वेब सीरीज अब रेटिंग में TOP पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।