सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देशवासियों को खास कविता पढ़ते हुए सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भारत ने फिर एक नया इतिहास रचा है। दरअसल 23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर ली है। यह इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के लिए एक बड़ी अचीवमेंट है। ऐसे में देश के हर एक नागरिक ने इसका जश्न मनाया है। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 15 पर इसे सेलिब्रेट किया। इसके साथ ही उन्होंने इसरो को उनकी सराहनीय उपलब्धि को सलाम करते हुए एक कविता पढ़ी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ बच्चन ने पढ़ी खास कविता

KBC 15 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें अमिताभ बच्चन कविता पढ़ते हुए कहते हैं, 'ये सजता, संवरता निखरता ये देश, जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष, ये वादे इरादे ये कसम ये नईं, ये मेहनत, मशक्कत ये खुद पे यकीन, यही है यही है सुनहरा सा भारत, हवा में हुनर है, फिजा में महारत, जमीन को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पर हमने जय हिंदुस्तान, लहर है सहर है ये बदलाव की, वतन के जतन से सजे ख्वाब की, जता दो बता दो कि तुम कम नहीं, विजय का लहराना है परचम यही। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू, बना दो तुम भारत को सब का गुरु, अमर वो, अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान, जय हिंदुस्तान। जय हिंद।'

भारत ने दर्ज किया इतिहास में अपना नाम

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग के बाद भारत इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। यह देश का तीसरा चंद्र मिशन है और 2019 में चंद्रयान-2 के असफल लैंडिंग प्रयास के बाद पहला। चंद्रयान-3 की सफलता चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करेगी और भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए गाइड करेगी। चंद्रयान-3 मिशन से भारत को अपनी स्पेस टेक्नोलॉजी डेवलप करने में और ज्यादा मदद मिलेगी। 14 जुलाई को लॉन्च किया गया चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चंद्रमा पर लेंड हो गया है।

और पढ़ें..

क्या इस वजह से नितेश तिवारी की Ramayan से बाहर हुई आलिया भट्ट, इस सुपरस्टार को लेकर भी संदेह