विवेक दहिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो दिव्यांका त्रिपाठी से शादी करने से पहले उनके मन में कई सवाल आए थे। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी के पॉपुलर एक्टर विवेक दहिया ने हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी के साथ अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें और दिव्यांका को प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के एक्टर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया सेट पर पहली बार मिले थे। समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत हुआ और फिर उसके बाद 2016 में भोपाल दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी से पहले विवेक, दिव्यांका को प्रपोज करने के बारे में सोच-समझ नहीं पा रहे थे।

विवेक ने किया खुलासा

विवेक ने कहा, 'यह एक सेटअप था, जिसके साथ मैं अपना मेकअप रूम शेयर कर रहा था। उसके दिमाग में विचार आया कि मैं दिव्यांका के लिए एक अच्छा जीवन साथी बन सकता हूं। उसने हमें एक-दूसरे से मिलवाया और फिर हमारा रिश्ता आगे बड़ा। इसके बाद हमने डिसाइड किया कि हमें एक-साथ रहना चाहिए। फिर विवेक ने आगे अपनी लव स्टोरी का खुलासा करते हुए आगे कहा कि एक्टर पंकज भाटिया ने उनके रिश्ते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिव्यांका से शादी करने में हिचकिचा रहे थे विवेक

विवेक ने कहा, 'मुझे याद है कि मेरा दोस्त पंकज भाटिया मुझसे हमेशा कहता था कि दिव्यांका से शादी कर ले, तू पूरी जिंदगी थैंक यू बोलता नहीं थकेगा। वो बहुत अच्छी है। मैंने कहा कि नहीं, मैं अभी अपना करियर शुरू कर रहा हूं। उस समय मैं यह सोच रही थी कि वो इतनी बड़ी स्टार है। मैं उसके खर्चों का ख्याल कैसे रख पाऊंगा, मैं इसे कैसे अफोर्ड कर पाउंगा। यह मेरे करियर की शुरुआत थी और मैं था मैं खुद को एस्टेब्लिश करने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे उस आत्मविश्वास की जरूरत है। यह फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के बारे में इतना नहीं था। इसके बाद पंकज भाटिया ने मुझसे कहा कि दिवयांका इंडिपेंडेंट हैं और मुझे अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है।'

और पढ़ें..

पापा बने 'शार्क टैंक इंडिया 3' के जज रितेश अग्रवाल, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म