कविता कौशिक उर्फ चंद्रमुखी चौटाला एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनके पति रोनित विश्वास द्वारा अभिनेता अभिनव शुक्ला पर लगाए गए गंभीर आरोप। रोनित ने अभिनव पर कविता को परेशान करने और नशे की हालत में फोन करने का आरोप लगाया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क. कविता कौशिक ने सब टीवी के शो 'FIR' में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। आलम यह है कि भले ही यह शो सालों पहले ऑफ़एयर हो चुका है, लेकिन कविता की पहचान अब भी ज्यादातर चंद्रमुखी चौटाला के रूप में ही होती है। वैसे कविता कौशिक एक बार उनके पति रोनित विश्वास द्वारा किए गए चौंकाने वाले खुलासे की वजह से भी चचा में आ गई थीं। उनके पति ने आरोप लगाया था कि एक्टर अभिनव शुक्ला ने उनका हैरेसमेंट किया है। उन्होंने यह दावा तक किया था कि अभिनव ने शराब के नशे में कविता को फोन किया था और उन्हें बेवक्त मिलने के लिए बुलाया था। जानिए क्या है पूरा माजरा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

क्या है कविता कौशिक का यह विवाद

यह तब की बात है, जब कविता कौशिक पति रोनित विश्वास के साथ 2020-21 में 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनी थीं। उनकी इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, जबकि एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला पहले दिन से ही शो का हिस्सा थे। एक एपिसोड के दौरान कविता ने रुबीना को थप्पड़ मारने की धमकी दी थी। बाद में जब कविता शो से बाहर चली गईं तो उनके पति रोनित विश्वास ने चौंकाने वाले खुलासे किए। रोनित ने आरोप लगाया था कि अभिनव शराब पीने के बाद उनकी पत्नी को टॉक्सिक मैसेज करते थे। रोनित ने दावा किया था कि अभिनव को शराब पीने की बुरी लत थी और वे नशे में धुत होकर उनकी पत्नी से मिलने के लिए बेवक्त फोन करते थे। रोनित के मुताबिक़, इस मामले में कविता ने पुलिस की मदद भी ली थी।

रोनित विश्वास ने सोशल मीडिया के जरिए भी लगाए थे अभिनव शुक्ल पर आरोप

कविता कौशिक के पति रोनित विश्वास बाद में ट्विटर के जरिए भी अभिनव शुक्ला पर जमकर निशाना साधा था और उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, "यह वही लड़का है, जिसने अपनी फिल्म के लिए हमसे हमारे घर की भीख मांगी थी। वही फिल्म, जो हमने फ्री में की और अपना घर दिया, क्योंकि वह जाहिर कारणों के चलते अपने घर में शूट नहीं कर सकता था। और अब यह बोल रहा है कि उसी लेडी (कविता कौशिक) को कि मारेगा उसको।" कविता और अभिनव का यह विवाद खूब चर्चा में रहा था। इस दौरान रुबीना अभिनव के साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। उन्होंने कहा था कि वे अपने पति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगी। दूसरी ओर अभिनव ने एक बातचीत में कहा था कि वे इस मामले में क़ानून का सहारा लेंगे।

View post on Instagram

कभी एक-दूसरे के बेहद करीब हुआ करते थे अभिनव-कविता

2006-07 में एक वक्त था जब कविता कौशिक और अभिनव शुक्ला बेहद करीबी हुआ करते थे। दोनों के अफेयर की ख़बरें भी उड़ी थीं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया।

और पढ़ें…

विलेन ने की 'रेप' की कोशिश तो एक्ट्रेस ने सिखाया तगड़ा सबक, सेट पर था ऐसा माहौल

22+ रेप सीन करने वाला एक्टर, विलेन बनने हीरो के रोल को मारी थी लात!