MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Twinkle Tips: 52 की उम्र में बिन मेकअप कैसे दिखे जवां, अक्षय कुमार की पत्नी के सीक्रेट टिप्स

Twinkle Tips: 52 की उम्र में बिन मेकअप कैसे दिखे जवां, अक्षय कुमार की पत्नी के सीक्रेट टिप्स

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना 52 साल की हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ सीक्रेट्स शेयर किए, जिसमें बताया कि 52 की उम्र में भी जवां दिखने के लिए वो क्या करती हैं। इस पोस्ट में ट्विंकल ने अपने मेनोपॉज के अनुभव भी शेयर किए।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jan 26 2026, 09:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : instagram

हेल्थ-वेलनेस और रिश्तों पर ट्विंकल ने की खुलकर बात

अपनी बेबाक राय के लिए मशहूर एक्ट्रेस से लेखिका बनीं ट्विंकल अक्सर ऐसे मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं, जिनका सीधा संबंध महिलाओं की जिंदगी से होता है। अपनी हालिया पोस्ट में ट्विंकल खन्ना ने हेल्थ और वेलनेस के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : instagram

बिन मेकअप अच्छा दिखने के लिए करें सिर्फ 1 काम

ट्विंकल खन्ना के मुताबिक, “52 साल की उम्र में बिना मेकअप के अच्छा दिखने के लिए बस दोपहर की अच्छी धूप चाहिए। लेकिन मेनोपॉज इतना मेहरबान नहीं होता। मैंने मजाक में कहा था कि मेनोपॉज मुझसे भी ज्यादा बुरा है। काफी समय तक मुझे लगता था कि मैं खराब चार्जर वाला फोन हूं।”

Related Articles

Related image1
ट्विंकल खन्ना की 5 कमाऊ मूवीज, सलमान-SRK का साथ पर एक भी नहीं कमा पाई 50 करोड़
Related image2
ऋषि कपूर की नाजायज बेटी... ट्विंकल खन्ना का वो खुलासा, जिसे सुन चौंक गईं आलिया भट्ट
37
Image Credit : instagram

50 के बाद ट्विंकल खन्ना ने अपनाई ये खास चीजें

ट्विंकल आगे बताया कि अब वह बेहतर महसूस करती हैं, न कि इसलिए कि उन्होंने “उम्र को ग्रेसफुली एक्सेप्ट” कर लिया है, बल्कि इसलिए कि वह रेगुलर वेट ट्रेनिंग करती हैं, कई सप्लीमेंट्स लेती हैं, पढ़ने और लिखने से खुशी और मकसद मिलता है। 50 के बाद उन्होंने अपने हल्के-फुल्के अंदाज को अपनाया। दोस्तों के साथ रेगुलर महजोंग खेलती हैं।

47
Image Credit : INSTAGRAM @Twinkle Khanna

मेनोपॉज को मैनेज करने के लिए क्या ले रहीं ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल ने यह भी बताया कि वह मेनोपॉज को मैनेज करने के लिए क्या-क्या ले रही हैं। उन्होंने फॉलोअर्स से अपील की कि कोई भी फैसला डॉक्टर की सलाह और अपनी रिसर्च के बाद ही लें। जो मेरे लिए काम करता है, जरूरी नहीं कि वह आपके लिए भी काम करे। फिलहाल मैं ये ले रही हूं – Coenzyme Q10, NAD, Omega-3, Lion’s Mane, Health & Hers Menopause Support, Iron, Vitamin D3 + K2, Collagen, Magnesium Glycinate.

57
Image Credit : INSTAGRAM @Twinkle Khanna

हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी का भी सहारा

ट्विंकल खन्ना ने फॉलोअर्स से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उन्होंने इनमें से कोई सप्लीमेंट ट्राई किया है और किस चीज से उन्हें फायदा हुआ या बिल्कुल भी फायदा नहीं हुआ? उन्होंने बताया कि हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) और लाइफस्टाइल में बदलाव ने उन्हें अपने शरीर और सेहत को बेहतर ढंग से समझने में मदद की है।

67
Image Credit : INSTAGRAM @Twinkle Khanna

शादी के 25 साल पूरे होने का मनाया जश्न

बता दें कि हाल ही में ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ने शादी के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। इस मौके पर उन्होंने अपने रिश्ते की सबसे खास बात एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना बताई थी।

77
Image Credit : INSTAGRAM @Twinkle Khanna

जब अक्षय ने बताया उन पर किस बात का प्रेशर?

ट्विंकल ने इस मौके पर पैराग्लाइडिंग करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें अक्षय उनसे पूछते हैं, क्या तुम सच में कूदना चाहती हो? इस पर ट्विंकल कॉन्फिडेंस के साथ कहती हैं, “यह सब तुम्हारी वजह से है, तुम मुझसे यह करवाते हो। जब अक्षय की बारी आती है, तो ट्विंकल उनसे पूछती हैं- क्या तुम नर्वस हो? इस पर अक्षय हंसते हुए कहते हैं, अब मुझ पर प्रेशर है, मेरी पत्नी ने यह कर लिया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ramayana: 29 की उम्र में राम बने थे अरुण गोविल, क्या 44 के रणबीर कपूर दिखा पाएंगे वही जादू?
Recommended image2
Ram Charan New Movie: राम चरण की नई फिल्म का पोस्टर देख चकराया फैंस का दिमाग, क्या है इसका कनेक्शन?
Recommended image3
Ramayana Advance Booking: 'रामायण' एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ से बस इतनी दूर! जानें कितने टिकट बिके
Recommended image4
संजय गुप्ता की बेटी ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर? हंसती भी दिखी, देखें Viral Video
Recommended image5
17वें दिन ‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, 86वें दिन भी करोड़ों में कमाई कर रही ‘हनुमान अंश’
Related Stories
Recommended image1
ट्विंकल खन्ना की 5 कमाऊ मूवीज, सलमान-SRK का साथ पर एक भी नहीं कमा पाई 50 करोड़
Recommended image2
ऋषि कपूर की नाजायज बेटी... ट्विंकल खन्ना का वो खुलासा, जिसे सुन चौंक गईं आलिया भट्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved