उर्वशी रौतेला ने कान्स 2026 में अपने भव्य और ग्लैमरस लुक से सभी का ध्यान खींचा है। उनकी क्रिस्टल से सजी ड्रेस और शाही हेडपीस की कथित कीमत $155.87 मिलियन बताई जा रही है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है।
Urvashi Rautela Cannes 2026 Look: उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका हर लुक सोशल मीडिया और फैशन जगत में सबसे ज़्यादा चर्चा बटोरने वाला बन जाता है। कान्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में उर्वशी बेहद शानदार और क्रिस्टल से सजी ड्रेस पहनकर पहुंचीं। उनका यह ग्लैमरस लुक सामने आते ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इस पूरे लुक की कथित कीमत लगभग $155.87 मिलियन (1472 करोड़ रुपए) बताई जा रही है। बता दें कि इस कीमत में बड़े आराम से 1-1 करोड़ की लागत वाले 1472 आलीशान बंगले खरीदे खरीदे जा सकते हैं।

उर्वशी रौतेला के कान्स लुक ने खींचा पूरी दुनिया का ध्यान
उर्वशी रौतेला हमेशा से इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर अपने अलग और हटकर फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्होंने पूरी तरह ड्रामैटिक और रॉयल फैशन को चुना। उनके इस लुक में लग्जरी और ग्लैमर का शानदार मेल देखने को मिला। जैसे ही रेड कार्पेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, उनका यह अंदाज तेजी से वायरल हो गया।
$155 मिलियन का लुक बना चर्चा का विषय
कई फैशन रिपोर्ट्स और ऑनलाइन डिस्कशन के अनुसार, उर्वशी रौतेला के इस पूरे लुक की कीमत लगभग $155.87 मिलियन बताई जा रही है। हालांकि, इस रकम की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसे फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलों के आधार पर ही देखा जा रहा है। लेकिन सिर्फ़ इस दावे ने ही उनके लुक को अंतरराष्ट्रीय फैशन चर्चाओं का हिस्सा बना दिया।
क्रिस्टल हेडपीस बना पूरे लुक की सबसे बड़ी खासियत
उर्वशी के इस स्टाइलिंग की सबसे ज्यादा चर्चा उनके शानदार क्रिस्टल हेडपीस को लेकर हो रही है। बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया यह हेडपीस किसी शाही ताज जैसा दिखाई दे रहा था। इसने उनके पूरे लुक को रॉयल और किसी पौराणिक कहानी जैसा एहसास दिया। रेड कार्पेट पर उनका यह अनोखा अंदाज लोगों को काफी आकर्षित करता नजर आया।
ग्लैमरस मेकअप ने पूरा किया ड्रामैटिक लुक
उर्वशी रौतेला का मेकअप भी उनके आउटफिट की तरह बेहद ग्लैमरस और आकर्षक था। उनकी चमकती हुई आंखें, सलीके से बनी भौंहें और ग्लॉसी लिपस्टिक ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा ड्रामैटिक बना दिया। उनका यह ट्रांसफ़ॉर्मेशन सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


