- Home
- Entertainment
- Ustaad Bhagat Singh Collection Day 3: धुरंधर 2 की आंधी का नहीं डर, छाप डाले इतने नोट
Ustaad Bhagat Singh Collection Day 3: धुरंधर 2 की आंधी का नहीं डर, छाप डाले इतने नोट
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को बॉक्स ऑफिस पर रणवीर की फिल्म धुरंधर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही, बावजूद इसके मूवी डटकर सामना कर रहा है और कमाई भी कर रही है। इसी बीच डायरेक्टर हरीश शंकर की फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है।

पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह
साउथ इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, धुरंधर 2 की आंधी में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना मुश्किल हो रहा है, फिर भी ये हार नहीं मान रही है और डटकर मुकाबला कर रही है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह डे 3 कलेक्शन
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई की बात करें तो इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग लगातार फिल्म देखने सिनेमाघर जा रहे हैं। वहीं फिल्म के तीसरे का कलेक्शन सामने आ गया है। sacnilk.com की मानें तो मूवी ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 9.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। खबरों की मानें तो इसकी कमाई में थोड़ा इजाफा नजर आ रहा है। बता दें कि इसने पहले दिन 34.75 करोड़ और दूसरे दिन 9 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें... पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh के 6 स्टार्स कितने पढ़े लिखे, एक हसीना है डॉक्टर
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की कमाई की बात करें तो इसने तीन दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 52.90 करोड़ कमाए लिए हैं। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 62.42 करोड़ के करीब हैं।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म उस्ताद भगत सिंह का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा भी रिवील हो गया है। sacnilk.com की मानें तो पवन कल्याण की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 71.6 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसका ओवरसीज कलेक्सन 9.25 करोड़ है।
फिल्म उस्ताद भगत सिंह की ऑक्यूपेंसी
बता दें कि पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी तीसरे दिन 36.46 फीसदी रही। सुबह की ऑक्यूपेंसी 21 परसेंट, दोपहर की 39.92 फीसदी और शाम की 43.46 फीसदी और रात की ऑक्यूपेंसी 41.46 परसेंट रही। फिल्म के टोटल शो 3340 रहे।
पवन कल्याण की फिल्म के बारे में
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह के डायरेक्टर हरीश शंकर है। इसे नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मूवी को मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है। इसमें पवन कल्याण के साथ श्री लीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन, गौतमी, राव रमेश, नवाज शाह लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 120 करोड़ के करीब है।
ये भी पढ़ें... Ranveer Singh vs Pawan Kalyan Networth: कौन ज्यादा अमीर, क्या करती हैं दोनों की पत्नियां?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।