- Home
- Entertainment
- Celebrity Couple Moments: सितंबर में 4 सेलेब कपल मोमेंट्स, तस्वीरों में देखें प्यारा फैमिली बॉन्ड
Celebrity Couple Moments: सितंबर में 4 सेलेब कपल मोमेंट्स, तस्वीरों में देखें प्यारा फैमिली बॉन्ड
September Celebrity Couple Moments: सितंबर में वायरल हुए 5 सेलेब कपल मोमेंट्स की तस्वीरें देखें। दीपिका-रणवीर से लेकर आलिया-रणबीर तक, जानें इन कपल्स के खूबसूरत लव और फैमिली बॉन्ड की झलक।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी दूसरी बेटी के जन्म के ठीक एक दिन पहले मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट हुे थे। साथ में रणवीर सिंह के माता पिता भी थे। दूसरे ही दिन दीपिका ने दोबारा मां बनने की खुशखबरी साझा की थी। फैंस को कपल की साथ में ये फोटो बेहद पसंद आई।

शाहरुख खान पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। शाहरुख ने ट्रेडिशनल ब्लू कलर का कुर्ता पहना था, जबकि गौरी और सुहाना भी एथनिक आउटफिट में नजर आईं। पंडाल के अंदर शाहरुख फैमिली के साथ भक्तिभाव में नजर आए।
सितंबर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी गणपति विसर्जन के दौरान परिवार के साथ नजर आए। रणबीर ने गणपति की पूजा परिवार के साथ की। जबकि आलिया बेटी राहा को कैमरे की फ्लैश से बचाती दिखीं। परिवार के इस पारंपरिक अंदाज की तस्वीरें और वीडियो सामने आए।
और पढ़ें: 'हद से ज्यादा घिनौना', जमुई में छात्रा के हैरेसमेंट पर भड़की धुरंधर एक्ट्रेस, जमकर लगाई लताड़
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का सितंबर में लंदन स्ट्रीट पर साथ टहलते हुए वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अपने बेटे अकाय की नर्सरी के पास नजर आए थे। कपल आमतौर पर अपने बच्चों को पब्लिक लाइफ से दूर रखता है, इसलिए उनकी यह झलक सोशल मीडिया पर चर्चा में रही।
और पढ़ें: 'ऑटो से आओ वरना काम नहीं मिलेगा...', मीका सिंह को स्ट्रगल डेज में इस सिंगर ने दी थी सलाह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।