तीसरे सोमवार 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली, पर अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी अब भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ क्लब के करीब खड़ी है।
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे सोमवार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई। वीकेंड में अच्छी बढ़त दर्ज करने के बाद फिल्म की कमाई में वीकडे के साथ अपेक्षित गिरावट देखने को मिली। हालांकि इस स्लोडाउन के बावजूद फिल्म की कुल कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है और अब इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 190 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर पहुंच चुका है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में ट्रेड को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ रुपये का बड़ा बॉक्स ऑफिस माइलस्टोन अपने नाम कर सकती है।
Welcome To The Jungle Day 18 Box Office: तीसरे सोमवार कितना रहा 'वेलकम 3' का कलेक्शन?
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के 18वें दिन भारत में 55 लाख रुपये नेट की कमाई की। रिलीज के बाद से यह पहला मौका है, जब इस फिल्म ने 1 करोड़ रुपए से कम की कमाई की है। अगर तीसरे रविवार की कमाई से तुलना करें तो कलेक्शन में 71.1 फीसदी की गिरावट आई है। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 1.90 करोड़ रुपये रहा था। तीसरे सोमवार फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 10.19 प्रतिशत रही। सुबह के शोज में यह 3.92%, दोपहरके शोज में 9.62%, शाम के शोज में 8.31% और रात के शोज में 14 फीसदी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें : 'धमाल 4' का पहले सोमवार बुरा हाल, फिर भी हुई 100 करोड़ पार, जानिए कितनी रही कमाई?
Welcome 3 Worldwide Collection: 190 करोड़ के पार हुआ 'वेलकम 3' का कलेक्शन?
भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 133.4 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 158.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ओवरसीज मार्केट से भी लगातार कमाई जारी है। इसके साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 190.91 करोड़ रुपये हो चुका है और अब यह 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब खड़ी है।
Welcome To The Jungle Story : 'वेलकम 3' की कहानी आखिर क्या है?
फिल्म की कहानी राजीव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद उसे एक नया प्रोजेक्ट मिलता है, लेकिन गांव वाले फिल्म यूनिट को असली सेना समझ लेते हैं। उन्हें लगता है कि टीम खतरनाक अपराधी जटारा से उनकी रक्षा करने आई है। यहीं से गलतफहमियों और हास्य से भरपूर घटनाओं का सिलसिला शुरू होता है।
यह भी पढ़ें : विजय की 'जन नायगन' में 12 कट, सुपरस्टार का नाम भी बदला! जानिए कितनी लंबी होगी फिल्म?
अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, अरशद वारसी, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, जॉनी लीवर और फरीदा जलाल समेत कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
