तमिलनाडु की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिला और एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय 7 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने हालिया चुनाव में सबकुछ बदलकर रख दिया। इसी मौके पर आपको विजय क्या खाना पसंद करते हैं और उनकी फवरेट डिश कौन सी है, ये बता रहे हैं।
Thalapathy Vijay Favourite Food: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है और अब वे पूरी तरह के राजनीति में उतर गए हैं। बता दें कि हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने सारा का सारा गेम पलटकर रख दिया है। बता दें कि विजय राज्य के सीएम की शपथ लेने वाले हैं। खैर ये तो हुई राजनीति की बात। हम आपको इस मौके पर विजय का पसंदीदा खाना क्या है, इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल…
क्या खाना पसंद करते हैं थलापति विजय?
थलापति विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने जब से भारी मतों से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में जीत हासिल की है, तभी से विजय लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पसंदीदा खाने को लेकर बातें की गई। आपको बता दें कि विजय को सिंपल लेकिन स्वाद से भरा खाना बहुत पसंद है। खबरों की मानें तो बिरयानी उनका फेवरेट खाना है। इसके अलावा वे डोसा, चिकन करी और घर का बना साउथ इंडियन खाना बढ़े चाव से खाते हैं। एक शो में विजय ने खुद खुलासा किया था कि उन्हें मटन बिरयानी बहुत पसंद हैं। इसमें भी उन्हें मसालेदार और असली साउथ इंडियन फ्लेवर वाली बिरयानी खासतौर पर पसंद है। वहीं, नाश्ते में वे ज्यादातर इडली या डोसा खाना पसंद करते हैं। घर के बने खाने में वे चावल, सांभर और फिश करी ज्यादातर खाते हैं।
ये भी पढ़ें... Thalapathy Vijay की 6 फिल्मों को बॉलीवुड ने किया कॉपी, 2 ने बचाया सलमान खान का करियर
थलापति विजय की आखिरी फिल्म का सबको इंतजार
आपको बता दें कि थलापति विजय अब पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, उनकी आखिरी फिल्म जन नायगन की रिलीज का सभी को बेताबी से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी आखिरी फिल्म 8 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर एच विनोद और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ये एक तमिल पॉलीटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू,गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2023 की तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक। 183 मिनट की इस फिल्म को 350 करोड़ के बजट में बनाया गया है। बता दें कि विजय आखिरी बार 2024 में आई फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम में नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
ये भी पढ़ें... Thalapathy Vijay Biography: चाइल्ड आर्टिस्ट-टॉप स्टार से TVK चीफ तक, जानें 'जन नायगन' की पूरी डिटेल
