Neelam Kothari Divorce: नीलम कोठारी की बेटी को तलाक की बात कैसे पता चली? बेटी के सवाल पर नीलम कोठारी का क्या रिएक्शन था? नीलम कोठारी आज कौन-सा सफल बिजनेस संभाल रही हैं?
80 और 90 के दशक में अपनी मासूमियत संग बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में राज करने वाली नीलम कोठारी सोशल मीडिया से लेकर नेटफ्लिक्स में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस नीलम ने यू ट्यूब चैनल में एक वीडियो डाला, जहां शानदार लोनवला का विंटेज होम दिखा। एक्ट्रेस रॉयल लाइफ की दीवानी और पति-बेटी के साथ लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। एक समय ऐसा भी था, जब उनको बहुत कुछ करने को मजबूत किया जाता था। नीलम नेटफ्लिक्स शो fabulous life vs bollywood wives में बता चुकी हैं कि उनके पहले पति ने बहुत खराब व्यवहार किया। तलाक के बाद नीलम ने दूसरी शादी समीर सोनी से की।

बेटी से छिपाई तलाक की बात
नीलम कोठारी और समीर सोनी ने दूसरी शादी की और एक बेटी भी गोद ली। नीलम ने बेटी को कभी भी पहली शादी और तलाक के बारे में नहीं बताया। नीलम शो में बताती है ‘एक दिन बेटी ने पूछा कि मम्मा आप तलाकशुदा हो? आपने बताया नहीं।’ नीलम कहती हैं कि ये सुनकर तो मैं मर ही गई थी। नीलम बेटी की बात सुनकर एकदम चुप हो गई थीं और तुरंत कुछ बोल नहीं पाई।
और पढ़ें: जाह्नवी कपूर का सबसे 'महंगा अपमान', 350 करोड़ की Peddi में उनके रोल को लेकर बवाल
दोस्त ने बताई तलाक की बात
नीलम शो में बताती हैं कि मैंने बेटी से पूछा कि तुम्हे ये बात कहां से पता चली? बेटी ने बताया कि वो एक एक्ट्रेस और सेलिब्रिटी हैं। उनके बारे में दोस्तों ने गूगल किया था, वहीं से इस बारे में जानकारी मिली। बताते चले कि नीलम ने यूके बेस्ट बिसनेसमैन ऋषि सोठिया से साल 2000 शादी की थी। लेकिन दोनों ने जल्द ही रिश्ता तोड़कर तलाक ले लिया। साल 2011 में एक्ट्रेस ने दूसरी शादी की।
ज्वेलरी बिजनेस करती हैं एक्ट्रेस
पूर्व अभिनेत्री नीलम ब्रांड 'नीलम ज्वेल्स' के माध्यम से दुनियाभर में लग्जरी और कस्टम-मेड ज्वेलरी बिजनेस करती हैं। नीलम ने अपने पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाया और ज्वेलरी बिजनेस को अच्छी तरह से संभाल रही हैं।
और पढ़ें: पहलाज निहलानी के 4 सबसे विवादित डबल मीनिंग गाने, जिनके आगे भोजपुरी सॉन्ग्स भी फेल
