MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Gati Shakti University
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • Entertainment
  • कौन हैं अमीन जैज, जिसे अपूर्वा मुखीजा ने 1-2 नहीं 3 बार किया Lip Kiss? Video हुआ वायरल

कौन हैं अमीन जैज, जिसे अपूर्वा मुखीजा ने 1-2 नहीं 3 बार किया Lip Kiss? Video हुआ वायरल

अपूर्वा मुखीजा और अमीन जैज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों सरेआम किस करते दिख रहे हैं। जिससे उनके डेटिंग के चर्चे शुरू हो गए हैं। आइए जानते हैं, इनके बारे में सबकुछ।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Sep 09 2026, 03:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

सोशल मीडिया की दुनिया में ‘द रेबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह डीजे और पॉडकास्ट होस्ट अमीन जैज के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच नजदीकियां दिखाई दे रही हैं और अपूर्वा अमीन को किस करती नजर आती हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

कौन हैं अमीन जैज?

अमीन जैज एक डीजे, कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्ट होस्ट हैं। उन्हें खास तौर पर ‘Untriggered with AminJaz’ पॉडकास्ट के लिए जाना जाता है, जिसे उन्होंने 2020 में शुरू किया था। इस पॉडकास्ट में रिलेशनशिप, पॉप कल्चर, कॉमेडी और इंटरनेट कल्चर जैसे विषयों पर लंबी बातचीत की जाती है। अमीन म्यूजिक और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक सीन से भी जुड़े हुए हैं और डीजे के तौर पर परफॉर्म करते हैं।

35
Image Credit : instagram

क्या डेटिंग कर रहे हैं अमीन और अपूर्वा

अपूर्वा और अमीन के बीच डेटिंग की अफवाहें नई नहीं हैं। दोनों की साथ में तस्वीरें और सार्वजनिक मौकों पर मुलाकातें पहले भी लोगों का ध्यान खींच चुकी हैं। अपूर्वा अमीन के पॉडकास्ट पर भी नजर आ चुकी हैं, जहां दोनों के बीच बातचीत और बॉन्डिंग को लेकर फैंस ने खूब चर्चा की थी। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखे जाने से उनके रिश्ते की अटकलें और तेज हुईं।

45
Image Credit : instagram

वायरल Kiss वीडियो ने बढ़ाया बज

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने इन अफवाहों को फिर हवा दे दी है। वीडियो में अमीन डीजे के तौर पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं, जबकि अपूर्वा उनके पास नजर आती हैं। एक पल में दोनों करीब आते हैं और किस करते दिखाई देते हैं। इसके बाद अपूर्वा दोबारा अमीन को किस करती नजर आती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे दोनों के रिश्ते का ‘हार्ड लॉन्च’ तक बता रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Neha Jha (@nehusays__)

और पढ़ें: वेदांग रैना के साथ ब्रेकअप के बाद एक्स BF के पास लौटीं खुशी कपूर? जानें कौन हैं आकाश मेहता

55
Image Credit : instagram

न्यूयॉर्क शिफ्ट हो चुकी हैं अपूर्वा

अपूर्वा मुखीजा हाल ही में न्यूयॉर्क शिफ्ट हुई हैं, जहां वह एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने पहले भी अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर बात की है। अब उनके नए शहर में शिफ्ट होने के बीच अमीन के साथ वायरल हुआ यह वीडियो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। फिलहाल फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं, लेकिन जब तक अपूर्वा या अमीन खुद इस बारे में कुछ नहीं कहते, तब तक उनके रिश्ते को कंफर्म मानना सही नहीं होगा।

और पढ़ें: क्या सच में हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल? खुद एक्ट्रेस ने दिया जवाब

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
टीवी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
‘बंटवारा 1947’ के फ्लॉप होते ही एक्शन मोड में आएं सनी देओल, इस मूवी में पुलिस ऑफिसर बन अपराध का करेंगे सफाया
Recommended image2
Sunny Deol का रामायण में दिखेगा आग सीक्वेंस, 2 महीने में तैयार हुआ ये ग्रैंड सीन
Recommended image3
सुशांत सिंह के पोस्टमॉर्टम स्टाफ का दावा, बोले- ‘मौत से पहले 2-3 बार गला दबाया गया’
Recommended image4
TMKOC के गोली के आए ऐसे दिन, घर-घर बना रहे रोटी-सब्जी, एक्टिंग छोड़ बन गए कुक
Recommended image5
'मुन्ना भैया' की वो खौफनाक शर्त, इतने रुपये के लिए खा गए थे जिंदा कीड़ा!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved