Who is Kumod Raney Son Kabir Raney: क्या आप जानते हैं कि कुमुद राणे के बेटे कबीर राणे कौन हैं? कुमुद राणे के पति जग्गी राणे क्या करते हैं? सलमान खान की करीबी दोस्त कुमुद राणे की फैमिली डिटेल्स।
Kumud Raney Son, Husband: सलमान खान और उनके परिवार की बेहद करीबी मानी जाने वाली कुमुद राणे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनके निधन की खबर ने खान परिवार के साथ-साथ उनके दोस्तों और चाहने वालों को भी भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियोज में सलमान खान भी काफी भावुक नजर आए। इस बीच जानिए कुमुद राणे के पति और बेटे कबीर के बारे में। दोनों क्या करते हैं?

कौन हैं कुमुद राणे के पति जग्गी राणे
उपलब्ध सोशल मीडिया पोस्ट्स और करीबी लोगों की प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि कुमुद राणे के पति का नाम जग्गी राणे (Juggey/Jaggi Raney) है। जग्गी राणे लंबे समय से सलमान खान के दोस्त माने जाते हैं। यही वजह रही कि समय के साथ कुमुद भी खान परिवार के बेहद करीब आ गईं और परिवार के कई खास मौकों का हिस्सा बनीं। हालांकि जग्गी राणे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और उनके प्रोफेशन के बारे में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन सोशल सर्कल में उनकी पहचान एक प्रतिष्ठित बिजनेस और सोशल नेटवर्क से जुड़े शख्स के तौर पर बताई जाती है।
कौन हैं कुमुद राणे के बेटे कबीर राणे, क्या करते?
कुमुद राणे के निधन के बाद लोगों की दिलचस्पी उनके परिवार के बारे में भी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक, कुमुद राणे का एक बेटा है, जिसका नाम कबीर राणे बताया जाता है। हालांकि कबीर लाइमलाइट से दूर रहते हैं और उनके प्रोफेशन या कारोबार को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कुमुद राणे के मीडिया पोस्ट में कई तस्वीरों में पति, फैमिली, बेटे कबीर को साथ देखा जा सकता है, जो दोनों के गहरे रिश्ते की कहानी खुद बयां करते हैं। कुमुद राणे के निधन के बाद सोहेल खान ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट में जग्गी और कबीर का जिक्र करते हुए लिखा कि कुमुद उनके परिवार की "लाइफलाइन" थीं। इस पोस्ट से साफ है कि कुमुद अपने पति और बेटे के जीवन में बेहद अहम भूमिका निभाती थीं और परिवार का केंद्र थीं।
कुमुद राणे ने दुबई में खड़ा किया अपना सफल बिजनेस
कुमुद राणे सिर्फ सोशल सर्कल का हिस्सा नहीं थीं, बल्कि एक सफल उद्यमी भी थीं। उन्होंने साल 2005 में दुबई में 'रेन ब्यूटी बार' (Reign Beauty Bar) की स्थापना की थी। उनका उद्देश्य एक ऐसी प्रीमियम ब्यूटी और वेलनेस स्पेस तैयार करना था, जहां कस्टमर को एक ही छत के नीचे कई सर्विस हाई क्वालिटी के साथ मिल सकें। ब्यूटी इंडस्ट्री के अलावा उन्हें इंटीरियर डिजाइनिंग, सोशल मीडिया और मार्केटिंग में भी खास रुचि थी। दुबई के बिजनेस जगत में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।
खान परिवार के लिए सिर्फ दोस्त नहीं, परिवार जैसी थीं कुमुद
कुमुद राणे का रिश्ता खान परिवार से केवल दोस्ती तक सीमित नहीं था। सलमान खान के जन्मदिन समारोहों से लेकर पारिवारिक आयोजनों तक, वह अक्सर परिवार के साथ नजर आती थीं। यही वजह है कि उनके निधन ने पूरे खान परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। कुमुद राणे भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन एक सफल बिजनेसवुमन, समर्पित पत्नी, प्यार करने वाली मां और खान परिवार की करीबी दोस्त के रूप में उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।


