- Home
- Entertainment
- कौन थे मलयालम एक्टर संतोष नायर, जिनकी एक्सीडेंट में हुई मौत, 100+ फिल्मों में किया काम
कौन थे मलयालम एक्टर संतोष नायर, जिनकी एक्सीडेंट में हुई मौत, 100+ फिल्मों में किया काम
फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है, जिसे सुनने के बाद हर कोई सदमे में हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स का मानें तो मलयामल एक्टर संतोष के नायर का मंगलवार सुबह एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। हादसे के दौरान उनकी पत्नी राजलक्ष्मी भी साथ थी।

मलयामल एक्टर संतोष के नायर का निधन
मलयामल फिल्म इंडस्ट्री से दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जानेमाने एक्टर संतोष के नायर का एक रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया है। वे केरल के अडूर जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।
कब हुआ संतोष के नायर का एक्सीडेंट
खबरों की मानें संतोष नायर अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ कार में जा रहे थे। मंगलवार सुबह 6.30 बजे अडूर एनाथ के पास एमसी रोड पर हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
संतोष नायर की मौत-पत्नी घायल
खबरों की मानें तो कार और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से संतोष नायर को अडूर लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज चल रहा है।
संतोष नायर ने किया फिल्मों-टीवी शोज में काम
आपको बता दें कि संतोष नायर काफी पॉपुलर एक्टर थे। उन्होंने फिल्मों के साथ कई टीवी सीरियलों में काम किया था। लोग उनकी अदायगी के दीवाने थे। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से फैन्स के बीच अलग पहचान बनाई थी।
100 से ज्यादा फिल्मों में किया संतोष नायर ने काम
बता दें कि संतोष नायर ने अपने एक्टिंग करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में अदायगी का जलवा दिखाया। उन्होंने ओरु सुमंगलियुडे कथा, कुरिशुयुधम, संद्यक्केंथिनु सिंधूरम, इनियम कथा थुडारम, ई लोकम एविदे कुरे मनुश्यार, कंडु कण्डरिंजु, अनाक्कोरुममे, धेइवाथेयोर्थु सहित कई फिल्मों में काम किया था। वे आखिरी बार इसी साल आई फिल्म भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम में नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट रही। 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 40 करोड़ का बिजनेस किया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।