YRKKH BIG TWIST: अरमान-अभिरा ने रचा मास्टर प्लान, क्या विद्या की खुलेगी पोल?
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी भी अरमान-अभिरा की जिंदगी में तूफान मचा हुआ है क्योंकि वो बेटी मायरा को जेल में बाहर नहीं ला पाए है, जिसपर मेहर की हत्या का आरोप है। हालांकि, अब दोनों के हाथ एक सबूत लगने वाला है, लेकिन इसे हासिल करना आसान नहीं होगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में बवाल
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अभी तक दिखाया कि अरमान-अभिरा को हिंट मिलता है कि उनकी बेटी की बेगुनाही की सबूत काजल नाम की एक लड़की के पास है। वो उससे मिलने जाते हैं, लेकिन काजल का मामा बीच में आ जाता है।
अभिरा ने बनाया मास्टर प्लान
सीरियल में दिखाया कि अभिरा काजल से मिलने का मास्टर प्लान बनाती है और अरमान काजल के मामा से अखाड़े में लड़ने जाता है। इसी बीच अभिरा मौके पाकर काजल में मिलने पहुंचती है। लेकिन उसे पता चलता है कि काजल गायब है और उसे जोरदार झटका लगता है।
ये भी पढ़ें... Ganga Mai Ki Betiyan Alert: स्नेहा-सिद्धू के बीच फिर मचा बवाल, क्या होगी दुर्गावती की अगली चाल
मायरा से मिलने जाएगी अभिरा
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा को पता चलेगा कि काजल के गायब होने के पीछे मेहर के पिता का हाथ है। इसके बाद वो मायरा से मिलने जेल जाएगी। दोनों मां-बेटी एक-दूसरे को देखकर इमोशनल होंगे।
अभिरा खोलेगी विद्या की पोल
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा के जेल में होने के कारण विद्या, अभिरा को एक बार फिर जली-कटी सुनाएगी। अरमान और अभिरा को साथ देखकर विद्या का पारा हाई हो जाएगा। इसी बीच अभिरा भी अरमान को सारा सच बताएगी।
अरमान के सामने खुलेगी मां को पोल
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान अपनी मां विद्या का सच जान जाएगा। इसके बाद वो क्या कदम उठाएगा, क्या मां-बेटे के रिश्ते में दरार आ जाएगी.. ये देखने मजेदार होगा।
पोल खुलने के बाद अभिरा को कोसेगी विद्या
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि पोल खुलने के बाद अभिरा को विद्या नहीं छोड़ेगी। विद्या उसे कोसेगी और वादा करेगी कि वो कभी भी उसे अरमान के साथ नहीं रहने देगी। अरमान का फैसला क्या होगा.. ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
ये भी पढ़ें... TV TRP Week 15: रेटिंग में मचा भूचाल, इस शो ने किया धमाका-YRKKH की भी चमकी किस्मत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।