- Home
- Entertainment
- YRKKH Alert: मायरा की बातों से छलनी होगा अरमान का कलेजा, पोद्दार हाउस में छिड़ेगा महायुद्ध!
YRKKH Alert: मायरा की बातों से छलनी होगा अरमान का कलेजा, पोद्दार हाउस में छिड़ेगा महायुद्ध!
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जमकर धमाके हो रहे हैं। बेटी मायरा के जेल जाने के बाद अरमान-अभिरा की जिंदगी पूरी तरह से हिल गई है। दोनों ही बेटी को बचाने की कोशिश में है। इसी बीच मायरा कुछ ऐसा कह देती है, जिसे सुनकर अरमान का कलेजा छलनी हो जाता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में धमाके
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब धमाके हो रहे हैं। अभिरा-अरमान की बेटी मायरा रिमांड होम में बंद है और दोनों ही उसे हर हाल में बाहर निकानले की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर पोद्दार हाउस में भी घमासान मचा हुआ है।
मायरा पर है हत्या का इल्जाम
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभी तक दिखाया कि मायरा, मेहर की हत्या के इल्जाम में रिमांड होम में बंद और अभिरा बेटी की बेल नहीं करवा पाती है। इस वजह से उसे विद्या खूब खरीखोटी सुनाती है। विद्या की बातों से अभिरा मायूस हो जाती है।
ये भी पढ़ें... कौन है Tanvi Kolte, जो बनी बिग बॉस 6 की विनर-पहले जीत चुकी है ये 2 खास टाइटल
अभिरा मांगेगी अरमान से मदद
सीरियल में दिखाया जाएगा कि बेटी मायरा को न बचा पाने के बाद अभिरा पूरी तरह से टूट जाएगी। वो अरमान से मदद मांगेगी। अरमान काफी परेशान है और वो भी बेटी को बचाना चाहता है। वो अभिरा से सारे पेपर्स लेकर रिमांड होम जाएगा।
मायरा की बातें सुनकर टूट जाएगा अरमान
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान जब केस के सिलसिले में रिमांड होम पहुंचेगा तो वहां मायरा की बातें सुन लेगा। मायरा अपनी सहेली से कहेगी है कि उसे अपनी मां से कोई शिकायत नहीं है क्योंकि सिर्फ मां ने ही उस पर भरोसा दिखाया। पापा ने एक पल में उसे गुनहगार मान लिया था। ये सुनकर अरमान का कलेजा छलनी हो जाएगा।
अभिरा लेगी बड़ा फैसला
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा रिमांड होम के बाहर बेहाल बैठी और उसे वहां मुक्ति मिल जाएगी। मुक्ति उसका हौसला बढ़ाएगी और उसमें दोबारा लड़ने का जज्बा पैदा करेंगी। क्या अभिरा फिर अपनी बेटी को बचाने के लिए उठ खड़ी होगी या अभी भी उसे अपने पर भसोरा नहीं होगा… ये आने वाले एपिसोड में देखना मजेदार होगा।
पोद्दार हाउस में मचा घमासान
शो में दिखाया कि पोद्दार परिवार मंदिर में मायरा के लिए पूजा करता है, लेकिन वहां भी महायुद्ध होने लगता है। दिशा की बुआ तमाशा खड़ा करती। हालांकि, आर्यन सबकुछ हैंडल कर लेता है। वो अपनी मां और सास के साथ दिशा की बुआ को भी महंगे गिफ्ट देकर उनकी बोलती बंद कर देता है।
ये भी पढ़ें... Ganga Mai Ki Betiyan Alert: सिद्धू पर आएगी आफत, सहाना के सामने खुलेगा बड़ा राज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।