YRKKH Big Shock: अभिरा-अरमान की लाइफ में नया तूफान, विद्या करेगी सबसे बड़ा वार!
ये रिश्ता क्या कहलाता हैं भारी उलट फेर हो रहा है। अरमान-अभिरा अपनी बेटी को जेल से बाहर लाने के लिए जोड़-तोड़ कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। दूसरी तरफ विद्या, अभिरा को खटी-खोटी सुनाने में पीछे नहीं रह रही है। अब क्या होगा आगे…

ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में भारी ड्रामा चल रहा है। अभिरा-अरमान अपनी बेटी को लेकर परेशान है। दोनों काफी कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह मायरा जेल से बाहर आ जाए। हालांकि, उन्हें बार-बार मायूसी ही मिलती है।
अरमान को लड़नी पड़ी कुश्ती
सीरियल में दिखाया कि अभिरा और अरमान काजल से मिलने जाते हैं। इस दौरान अरमान को कुश्ती लड़नी पड़ती है। दूसरी तरफ अभिरा को पता चलता है कि काजल गायब हो गई है। वो फिर परेशान हो जाती है।
ये भी पढ़ें... Naagin 7 MAHA DRAMA: नागिन को बेनकाब करने निकले 3 विलेन, क्या होगा अनंता का पलटवार
अभिरा बहाएगी आंसू
ये रिश्ता क्या कहलाता में दिखाया कि एक तरफ मायरा को लेकर अभिरा परेशान है तो दूसरी तरफ उसे अतीत का एक ऐसा सच पता चलता है कि जिसके बारे में जानकर वो आंसू बहाती है। उसके सामने विद्या की सच्चाई आ गई है।
अभिरा को कोसेगी विद्या
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा कि विद्या अभिरा को एक बार फिर कोसने पहुंच जाएगी। इसी बीच विद्या, अभिरा को नीचा दिखाने के लिए गंदी चाल चलेगी।
अभिरा लेगी एक बड़ी कसम
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि दादीसा अभिरा को खाने देंगी, लेकिन वो खाने से मना कर देगी, ये कहकर कि जब तक वो बेटी को जेल से बाहर नहीं लाएगी वो खाना नहीं खाएगी। ये सुनकर दादीसा झटका लगेगा। फिर अभिरा दिन रात एक करके सबूत जमा करेगी।
अरमान को सच बताएगी अभिरा
सीरियल में दिखाया जाएगा विद्या बार-बार अभिरा के रास्ते का कांटा बनने की कोशिश करेगी। ऐसे में अभिरा, अरमान को विद्या की सच्चाई बता देगी। क्या होगा अरमान का फैसला, क्या वो विद्या को छोड़ देगा.. ये देखना मजेदार होगा।
ये भी पढ़ें... OTT Dhamaka: आ रहे 25 सीरीज के सीक्वल, सबसे ज्यादा Netflix-अमेजन प्राइम पर होंगे स्ट्रीम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।