वीडियो में एक रेस्टोरेंट के बाहर एक पुलिसकर्मी गुस्से एक युवक को गोली मार देता है। युवक के साथ मौजूद लड़की ये देखती है तो वो अपना आपा खो बैठती है 

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक रेस्टोरेंट के बाहर एक पुलिसकर्मी गुस्से एक युवक को गोली मार देता है। युवक के साथ मौजूद लड़की ये देखती है तो वो अपना आपा खो बैठती है और पुलिसकर्मी को अपशब्द कहती है गुस्से में पुलिसकर्मी लड़की पर भी गोली चला देता है। दोनों लड़का और लड़की की मौके पर ही मौत हो जाती है। सोशल मीडियो पर ये वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गुस्सा कंट्रोल रखने की सलाह दी जा रही है। साथ ही लिखा है कि खंडवा के दरोगा ने जो किया वो बहुत गलत किया है। साथ ही अलग अलग ट्वीट में अलग अलग दावे किये जा रहे हैं। 
ये वीडियो देखिए- 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

क्या है इस वीडियो का सच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये क्लिप दरअसल एक शूटिंग का हिस्सा है। जिसे ना गुजरात ना मध्यप्रदेश बल्कि ये हरियाणा करनाल का है। जहां रेस्टोरेंट के बाहर ये शूटिंग पूरी हुई है। ये वीडियो करनाल स्थित Friends Cafe के बाहर का है। और ये शूटिंग हाल ही में नहीं बल्कि 2 से 3 महीने पहले की गई थी। 

Scroll to load tweet…