वायरल तस्वीर को गूगल पर सर्च किया गया। पता चला कि 19 दिसंबर को एक यूट्यूब ने वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान का एक वीडियो अपलोड किया है।

क्या वायरल हो रहा है: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसके मुताबिक, महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार ने वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान का नाम बदलकर हजरत हाजी पीर बाबा रानी बाग कर दिया है। मुंबई में वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान और भायखला में चिड़ियाघर को रानी बाग के नाम से जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी की मां के नाम पर यह लगभग 50 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इसे मुंबई का सबसे पुराना पब्लिक उद्यान कहा जाता है। हालांकि इस बार ये गलत कारणों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल पोस्ट का सच क्या है:

  • मुंबई भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक करपे ने अपने ट्विटर हैंडल से वायरल तस्वीर को पोस्ट किया और लिखा, सीएम @OfficeofUT के तहत मुगलशाही को बढ़ाने का एक और उदाहरण। वीर माता जीजामाता उद्यान से हजरत हाजी पीर बाबा रानी बाग तक? हालांकि इस पोस्ट की पड़ताल की गई तो पता चला कि ये फेक है। वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान का नाम नहीं बदला गया है। 
  • वायरल पोस्ट पर कुछ मीडिया संस्थानों ने बृहन्मुंबई नगर निगम की मेयर किशोरी पेडनेकर से बात किया। उन्होंने बताया, यह पूरी तरह से झूठ है। किसी ने नाम नहीं बदला है और न ही इसे बदलने का कोई प्रस्ताव है। मैं यह भी पुष्टि कर सकती हूं कि भविष्य में कोई भी नाम बदलने की हिम्मत नहीं करेगा। यह फेक न्यूज है। दरगाह रानी बाग के अंदर है और हमने करीब 5-6 साल पहले पत्थर को लगाया था।
  • वायरल तस्वीर को गूगल पर सर्च किया गया। पता चला कि 19 दिसंबर को एक यूट्यूब ने वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान का एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो चिड़ियाघर के लिए एंट्री गेट को दिखाता है, जिसमें हिंदी में जीजाबाई भोसले का नाम भी है। 

निष्कर्ष: वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा फेक है। वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान से हजरत हाजी पीर बाबा रानी बाग के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह दावा भ्रामक है, क्योंकि फोटो में दिख रहा पत्थर एक दरगाह का है जो सालों से चिड़ियाघर के अंदर ही मौजूद है।

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक