किसान प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए एक कथित आर्मी के जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स खुद को सेना का जवान बताकर मौजूद प्रदर्शनकारियों का सपोर्ट कर रहा है और केंद्र सरकार को गलत ठहरा रहा है। अंधभक्त भी किसानों के समर्थन देने के दावे वाले इस कथित वीडियो को आंख बंद करके शेयर कर रहे हैं। 

फैक्ट चेक डेस्क. एक-डेढ़ महीने से देश में किसान आंदोलन जारी है। किसान बिल के खिलाफ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर हरियाणा और पंजाब के किसान शामिल हैं। इसी बीच किसान प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए एक कथित आर्मी के जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। अंधभक्त भी किसानों के समर्थन देने के दावे वाले इस कथित वीडियो को आंख बंद करके शेयर कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हद तो देखिए, अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी बिना किसी क्रॉस चेक और बिना किसी सबूत के जवान के वीडियो को आगे बढ़ा दिया। मैडम! किसानों का सपोर्ट करके खुद मसीहा साबित करने से पहले थोड़ा सर्च कर लिया होता। इंटरनेट का एक्सेस तो आपके पास भी होगा। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक खतरनाक कैप्शन भी दिया...'सीधी बात'। लेकिन अफसोस। ये सीधी बात उल्टी बात में तब्दील हो गई। 

Hindi.Asianetnews.com इस वीडियो का पूरा कच्चा-चिट्ठा निकाल लाया है। ना सिर्फ वीडियो की हकीकत बल्कि इसमें मौजूद और खुद को आर्मी जवान बताने वाले शख्स की भी कुंडली हमने निकाल ली है। बता दें, वीडियो में दिख रहा शख्स खुद को सेना का जवान बताकर मौजूद प्रदर्शनकारियों का सपोर्ट कर रहा है और केंद्र सरकार को गलत ठहरा रहा है।

वायरल पोस्ट क्या है? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भयानक वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को ट्विटर, फेसबुक पर सैकड़ों लोग साझा कर रहे हैं। वीडियो में एक पंजाबी व्यक्ति का दावा है कि वह भारतीय सेना का जवान है, और कुछ दिन पहले ही भारत-चीन सीमा पर तैनात था। वो कहता है- " मोदी जी, जब मैं यह वर्दी पहने हुए चीन की सीमा पर तैनात था तो मैं देशभक्त था, लेकिन जब वर्दी हटा दी और दिल्ली की सीमा पर किसान आंदोलन में शामिल हो गया तो मैं एक बड़ा गद्दार बन गया, आतंकवादी बन गया, खालिस्तानी बन गया। मोदी जी यही शब्द आपकी गोदी मीडिया ने मेरे लिए इस्तेमाल किए हैं।"

ये है वो फर्जी वीडियो, जिसको लोग बता रहे जवान

Scroll to load tweet…

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा एकदम सीधी बात। वीडियो में मौजूद शख्स से इस वीडियो को इतना शेयर करने को कहा कि ये पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंच जाए। 

Scroll to load tweet…

इस वीडियो के अलावा इस शख्स के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर ऐसी बहुत सी तस्वीरें मौजूद हैं जिसमें ये भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से ये शख्स खुद को सेना का जवान होने का ढोंग रच रहा है। फैक्ट चेक में हम इस शख्स का भंडाफोड़ करेंगे। 

View post on Instagram

फैक्ट चेक 

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो में मौजूद शख्स की कहानी को सच मान वीडियो वायरल कर दिया। वहीं कुछ यूजर्स ने इसका वीडियो इस शख्स पर सवाल उठाना शुरू किया। लोगों ने जानना चाहा कि आखिर ये कौन आर्मी जवान है? वीडियो के कमेंट सेक्शन में बहुत से लोगों ने इसे पंजाबी सिंगर गोल्डी मानपुरिया बताया तो लोगों का दिमाग ठनका।

ये रही फर्जी जवान की असली हकीकत और कहानी, जवान नहीं, सिंगर है यह 'बहरूपिया'

खुद को वर्दीवाला बता रहे इस शख्स की असलियत जानने हमने कुछ जांच-पड़ताल की। सबसे पहले हमने इसका फेसबुक अकाउंट चेक किया जहां इसने खुद को पंजाबी सिंगर और राइटर बताया हुआ है। 

यूट्यूब पर सर्च करने पर हमें गोल्डी मानपुरिया के नाम कई वीडियो मिले। गोल्डी मनेपुरिया एक पंजाबी सिंगर है हालांकि वो काफी फेमस नहीं है। उन्होंने बीपीएल कार्ड (BPL) और नीट पैग (NEAT PEG) जैसे कुछ पंजाबी गाने रिलीज़ किए हैं, जिन्हें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रमोट भी किया था। 

गूगल ने भी गोल्डी मानपुरिया को दिखाया सिंगर

हमने गोल्डी मानपुरिया के बारे में गूगल पर भी सर्च किया तो यही जानकारी सामने आई कि वो एक पंजाबी सिंगर हैं। वीकिपीडिया पर भी कहीं ये उल्लेख नहीं किया गया है कि वह भारतीय सेना में थे या हैं।

अब बात आती है वायरल वीडियो कि दरअसल ये वीडियो को 27 दिसंबर को गोल्डी मनेपुरिया ने खुद अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था। इसके अलावा और भी बहुत से वीडियो साझा किए हैं। ये नया तरीका है फेमस होने का जब लोग सेना के नाम या खुद को जवान बताकर लोगों की भावनाओं से खेलते हैं। 

ये निकला नतीजा

ऐसा लगता है कि गोल्डी मानपुरिया आर्मी जवानों के बड़े फैन हो लेकिन खुद को जवान बताकर फर्जी खबरें फैलाना गैरकानूनी है। वो भारतीय सेना की प्रशंसा में गीत गाते रहते हैं। अगर मानपुरिया इंडियन आर्मी में हैं तो सरकार विरोधी टिप्पणी करने लिए उन्हें दंडित किया जा सकता है। हालांकि हमें मानपुरिया के आर्मी से जुड़े होने की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।