सूर्यवंशी फिल्म के गाने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस करने वाले एक व्यक्ति का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी सांसद का मजाक भी बनाया गया।

क्या वायरल हो रहा है: इन दिनों सोशल मीडिया पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में पाकिस्तानी सांसद को टिप टिप बरसा पानी पर डांस करते दिखाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि बॉलीवुड के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर एक आदमी डांस कर रहा है। आसपास के लोग उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया ने यह दावा करते हुए शेयर किया गया है कि वह व्यक्ति पाकिस्तान नेशनल असेंबली का मेंबर आमिर लियाकत हुसैन है। हुसैन पाकिस्तान की मौजूदा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मेंबर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है वायरल वीडियो का सच:

  • सूर्यवंशी फिल्म के गाने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस करने वाले एक व्यक्ति का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तानी सांसद का मजाक भी बनाया गया। कई लोगों ने कमेंट्स किए कि पाकिस्तान में सांसदों का ये हाल है शायद इसलिए ही देश की ऐसी हालत है।
  • वायरल वीडियो के सच की पड़ताल करने पर पता चला कि ये पाकिस्तानी सांसद नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल पाकिस्तानी डांसर और कोरियोग्राफर है। वीडियो के सच का पता लगाने के लिए कमेंट बॉक्स को खंगाला गया। वहां तैमूर जमान के ट्वीट पर एक व्यक्ति ने लिखा था कि ये व्यक्ति कोरियोग्राफर शोएब शकूर है। 
  • कमेंट बॉक्स में बिलाल सईद के पाकिस्तान स्थित फेसबुक पेज एचएस स्टूडियो का लिंक शेयर किया गया था, जिसमें वही वीडियो 3 जनवरी 2022 को अपलोड किया गया है। वीडियो को शोएब ने भी शेयर किया है।

निष्कर्ष: पड़ताल करने पर पता चला कि ये वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फेक है। वीडियो में पाकिस्तानी सांसद नहीं बल्कि पाकिस्तान का कोरियोग्राफर शोएब शकूर है। वीडियो को झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..

क्रिसमस की तैयारी कर रहा था बच्चा, तभी कुत्ते ने किया ऐसा हमला- बच्चे की हो गई मौत

होंठ 3 गुना ज्यादा बड़े होने पर डर गई लड़की, जानें क्यों कहा- मैंने अब तक का सबसे बुरा काम किया

महिला को ऑनलाइन देख लोग खा जाते हैं धोखा, फिर ब्यूटी टिप्स मांगते हुए पूछते हैं खास सवाल

14 सेकंड के वीडियो में दिखी खतरनाक आंधी, टीन की छत हवा में उड़ती हुई आई नजर