देश में लॉकडाउन के बाद कई ऐसी खबरें आई हैं कि इंसानी गतिविधियां पूरी तरह से ठप होने के चलते पर्यावरण और जीव जंतुओं को काफी राहत पहुंची है। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। देश बंद है, ट्रैफिक बंद है इसकी वजह से पर्यावरण में काफी सुधार आया है। वायु और जल प्रदूषण में कमी होने की वजह से चारों तरफ मौसम सुवाहना हो गया है। पार्कों में जंगी जानवर आजाद घूम रहे हैं। इस सोशल मीडिया पर लोग एक वीडियो साझा कर रहे हैं जिसमें नीले समुद्री पानी में ढेर सारी व्हेल दिख रही हैं। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बॉम्बे हाई के पास समुद्र में व्हेल देखी गई है। फैक्ट चेकिंग में आइए जानते हैं कि ये व्हेल आखिर कहां देखी गई है? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश में लॉकडाउन के बाद कई ऐसी खबरें आई हैं कि इंसानी गतिविधियां पूरी तरह से ठप होने के चलते पर्यावरण और जीव जंतुओं को काफी राहत पहुंची है। इस बारे में सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। उसी उसी क्रम में यह वीडियो भी शेयर हो रहा है।

वायरल पोस्ट क्या है? 

कुछ फेसबुक यूजर्स ने ये वायरल वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, 'व्हेल मुंबई/बॉम्बे हाई ऑयल रिग में देखी गई।' इस पोस्ट को शेयर करते हुए कई लोगों ने कहा, 'प्रकृति वापस सामान्य हो रही है।' 

वायरल वीडियो में एक व्हेल मछली को समंदर में अठखेलियां खेलते देखा जा रहा है। साफ गहरे नीले पानी में मछली तैर रही है। लोग इस वीडियो को देख हैरान हैं और खुश भी। लोगों का दावा है कि देश में लॉकडाउन के चलते प्रदूषण कम हो गया तो बॉम्बे हाई के पास समुद्र में व्हेल देखी गई। 

Scroll to load tweet…

सच्चाई क्या है? 

ये वीडियो सही है लेकिन इसके साथ किया जा रहा दावा गलत है। ये वीडियो कुछ महीने पुराना है और ये भारत का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया का है। यूट्यूब पर वीडियो अगस्त 2019 से मौजूद है। इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में इंडोनेशियाई भाषा में लिखा है कि वीडियो इंडोनेशिया के नूसा पेनिडा द्वीप का है।

बॉम्बे हाई के आस-पास तक फोन कैमरा ले जाना वर्जित है। बॉम्बे हाई, मुंबई शहर से दूर समुद्र का वो हिस्सा है जहां पर खनिज तेल का उत्खनन होता है।

ये निकला नतीजा

इस तरह पड़ताल से साफ है कि व्हेल्स का यह वीडियो जिसे बॉम्बे हाई का बताकर शेयर किया जा रहा है, वह वीडियो अरब सागर का नहीं, बल्कि इंडोनेशिया का है और कोरोना वायरस के फैलने के बहुत पहले का है।