लॉकडाउन में अब लोगों को बाहर के भोजन का स्वाद नहीं मिल पा रहा है। अगर ब्रेकफास्ट में रोज एक ही चीज खाएं तो बोरियत हो जाती है। आप ब्रेकफास्ट के लिए साउथ इंडियन डिश उपमा बना सकते हैं।

फूड डेस्क। लॉकडाउन में अब लोगों को बाहर के भोजन का स्वाद नहीं मिल पा रहा है। अगर ब्रेकफास्ट में रोज एक ही चीज खाएं तो बोरियत हो जाती है। आप ब्रेकफास्ट के लिए साउथ इंडियन डिश उपमा बना सकते हैं। यह टेस्टी होने के साथ हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इसे बनाना भी आसान है। जानें इसकी रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


आवश्यक सामग्री

- एक कप सूजी भुनी हुई
- थोड़ा चना दाल
- एक प्याज बारीक कटा
- 2 गाजर बारीक कटे
- 2 हरी मिर्च
- एक चम्मच जीरा
- करी पत्ता
- अदरक का टुकड़ा बारीक कटा
- एक चम्मच सरसों के दाने
- थोड़ा रिफाइंड ऑयल
- नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। उसमें जीरा और सरसों के साथ प्याज डाल कर भूनें। जब प्याज सुनहरा कलर का हो जाए तो करी पत्ता डाल दें। फिर अदर और हरी मिर्च डाल कर चलाएं। इसके बाद गाजर और नमक मिला कर चलाएं। इसमें थोड़ा पानी भी डाल दें। इसे कुछ देर तक धीमी आंच में पकाएं। इसके बाद इसमें चना डाल दें। फिर दो कप पानी डाल कर उबाल आने दें। इसके बाद भुनी हुई सूजी डाल कर ठीक से चलाते रहें। जरूरत के हिसाब से और पानी डाल सकते हैं। जब पानी सूख जाए तो आंच पर से उतार लें। इसे टमाटर के टुकड़े, मटर और भुने बादाम से गार्निश कर सकते हैं। फिर गरमागरम नारियल या टमाटर की चटनी के साथ परोसें।