- Home
- Auto
- Automobile News
- ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने वाले 6 क्रिकेटरों को मिलेगा 'आनंद', महिंद्रा कंपनी गिफ्ट करेगी शानदार कार, धांसू
ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू करने वाले 6 क्रिकेटरों को मिलेगा 'आनंद', महिंद्रा कंपनी गिफ्ट करेगी शानदार कार, धांसू
ऑटो डेस्क : ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर हाल ही में कंगारुओं को पटकनी देने वाली भारतीय टीम (Team india) की ऐतिहासिक जीत के कसीदें पूरी दुनिया में पढ़े जा रहे हैं। भारतीय यंग ब्रिगेड ने अपनी मेहनत के दम पर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। खासकर उन 6 खिलाड़ियों ने जिन्होंने इसी सीरीज में डेब्यू किया और पहले-दूसरे मैच में ही रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। अब उन्हीं खिलाड़ियों को महिंद्रा कंपनी बड़ा तोहफा देने जा रही है। जी हां, आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय टीम के 6 युवा खिलाड़ी जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में खास भूमिका निभाई, वह उन्हें अपनी ओर से Mahindra Thar SUV देंगे। आइए आपको बताते हैं इस धांसू कार के फीचर्स और किन खिलाड़ियों को ये कार मिलने वाली है..

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (border gavaskar trophy) एक बार फिर अपने नाम कर भारतीय टीम के यंग प्लेयर्स ने ये दिखा दिया कि वह दुनिया की बेस्ट टीम है। इन युवा खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस के बाद हर जगह उनकी तारीफ की जा रही है।
एक तरफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर जहां बीसीसीआई (BCCI) ने 5 करोड़ का बोनस देने की घोषणा की थी, तो वहीं, अब महिंद्रा कंपनी उन 6 खिलाड़ियों को Mahindra Thar SUV कार देने जा रही है, जिन्होंने इस सीरीज में अपना डेब्यू किया है।
आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। इसमें मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शर्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और नवदीव सैनी शामिल है, जिन्हें ये धांसू कार दी जाएगी।
जहां ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान अपना डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, टी नटराजन पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने एक ही दौरे में तीनों फर्मेट में डेब्यू किया।
मोहम्मद सिराज ने दूसरे टेस्ट में डेब्यू करते हुए सीरीज में सबसे ज्यादा 13 विकेट अपने नाम किए, तो वहीं शार्दुल (Shardul Thakur) ने 67 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट भी झटके।
शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर 3 टेस्ट मैचों की 6 पारियों में 259 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान 91 रन शुभमन गिल का बेस्ट स्कोर रहा। वहीं, नवदीप सैनी डेब्यू मैच के साथ ही चोटिल हो गए थे। हालांकि चोट लगने से पहले ही उन्होंने मार्नस लाबुशेन को आउट किया था।
Mahindra Thar SUV की बात की जाए तो, ये कार पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च की गई थी। इसके 2 वैरिएंट AX और LX उपलब्ध है। जिसकी कीमत 9.8 लाख रुपए से 13.75 लाख रुपए के बीच है।
महिंद्रा की सेकेंड जनरेशन थार में BS6 इंजन लगा हुआ है, जिसमें 2.0 लीटर एमस्टैलियोन TGDI पेट्रोल और 2.2 लीटर एमहॉक डीजल इंजन हैं।
कार में 6 गियरबॉक्स दिए गए हैं। साथ ही एयरबैग और ABS, EBD, स्पीड अलर्ट सिस्टिम, इलेक्ट्रानिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर पार्किंग सेंसर जैसे कई सारे फीचर्स हैं।
Mahindra Thar SUV में 6 कलर ऑप्शन आते हैं, जिसमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज उपलब्ध है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.