MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • मारुति की 7 सीटर कार पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, दमदार इंजन के साथ मिल रहे शानदार फीचर

मारुति की 7 सीटर कार पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, दमदार इंजन के साथ मिल रहे शानदार फीचर

ऑटो डेस्क।  देश में तेजी से फोर व्हीलर की डिमांड बढ़ी है। भारत में संयुक्त परिवार की जरुरत के मुताबिक 7 सीटर की कार की जरुरत महसूस की जाती है। हांलाकि मध्यम वर्ग कम आमदनी के चलते महंगी SUV अफोर्ड नहीं कर पाता है । यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। दरअसल बेहद कम कीमत और जबरदस्त ऑफर के साथ  मारुति की ये कार निश्चित तौर पर आपके बजट में होगी...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 20 2021, 09:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

 Maruti Eeco खरीदने का बेहतरीन मौका
कार खरीदने के लिए जा रहे हैं तो कम कीमत में शानदार माइलेज देने वाली 7 सीटर कार को जरुर देखियेगा। इस दीवाली आपको कई बेहतरीन ऑफर दिए जा रहे हैं। ये आपके लिए बेहतरीन मौका है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ये ऑफर दे रही है। मारुति सुजुकी बेहद सस्ते दामों में  Maruti Eeco ग्राहकों को उपलब्ध करा रही है। अक्टूबर महीने में इस कार को खरीदने पर बंपर डिस्काउंट (Bumper discount ) दिया जा रहा है।  

26

5 सीट्स, 7 सीट्स के दो वेरिएंट में उपलब्ध
Maruti Eeco का कमर्शियल तौर पर भी उपयोग किया जाता है। ये कार 5 सीट्स और 7 सीट्स दो वेरिएंट में  आती है। Maruti Eeco कार की खरीद पर 5,000 रुपये का नगद डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 

36

दमदार इंजन बनाता है बेहतरीन गाड़ी
Maruti Eeco में 1.2-लीटर की कैपेसिटी का एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, ये 73PS की पावर और 98Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। ये कार सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है, सीएनजी इंजन 63PS की पावर और 85Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

46

Maruti Eeco सीएनजी वेरिएंट पर आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी, इस वेरिएंट पर कंपनी ने कोई बड़ा डिस्काउंट ऑफर नहीं किया है। हालांकि  सीएनजी वेरिएंट सबसे ज्यादा डिमांड में होता है। डिस्काउंट ना देने के बावजूद ये कार अपने सेगमेंट में दूसरी कारों से सस्ती है।

56

शानदार माइलेज
बेहद किफायती ये कार एक लीटर पेट्रोल में 16.11 किलोमीटर का माइलेज देती है । इसका सीएनजी वेरिएंट 20.88 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम तक का माइलेज देती है। इस कार में मैनुअल एयर कंडिशन के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ड्राइवर एयरबैग, स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमांइडर जैसे शानदार फीचर ऐड किए गए हैं।  

66

 7 सीटर कार की बेहद कम कीमत, कमर्शियल उपयोग भी किया जा सकता है 
दिल्ली के एक्स शोरुम में 5 सीटर कार 4 लाख 30 हजार की कीमर पर उपलब्ध है, वहीं 7 सीटर कार के लिए आपको मात्र 4 लाख 59 हजार की कीमत चुकानी होगी। यानि 5 सीटर और 7 सीटर कार की प्राइज में मात्र 29 हजार का अंतर है । तो ये शानदार 7 सीटर कार आप बस 4 लाख 59 हजार कीकीमत पर घर ला सकते है। इस कार का चाहे तो कमर्शियल उपयोग भी किया जा सकता है। 

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
Recommended image2
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Recommended image3
FASTag नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना चार्ज, UPI से पेमेंट करने पर फायदा- 15 नवंबर से नया टोल नियम
Recommended image4
आपकी कार का केबिन हमेशा रहेगा चकाचक, अपनाएं ये 5 जबरदस्त ट्रिक्स
Recommended image5
लबालब पानी से भरे अंडरपास में से Tata Harrier निकाल रहा था ड्राइवर... फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved