- Home
- Auto
- Automobile News
- खिलौना नहीं कार है ये, 50 पैसे की टॉफी से भी सस्ता है 1 किलोमीटर चलाने का खर्च
खिलौना नहीं कार है ये, 50 पैसे की टॉफी से भी सस्ता है 1 किलोमीटर चलाने का खर्च
नई दिल्ली. भारत में लगातार इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ती जा रही है। कार के अलावा इलेक्ट्रिक बाइक को भी लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। मोटर विशेषज्ञ भी आने वाले जमाने को इलेक्ट्रिक कारों का बता रहे हैं। इन्हीं सब वजहों के चलते सभी कार कंपनियों के बीच इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की होड़ लगी हुई है। इस बीच मुंबई की स्टार्टअप कंपनी स्ट्रॉम मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार स्ट्रॉम R3 काफी खास है। 2 साल पहले लॉन्च हुई इस कार को खास तौर पर बड़े शहरों के लिए तैयार किया गया है। भारत में यह कार दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों में चलती है। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका कम खर्च है। सिर्फ 40 पैसे की लागत में आप 1 कीलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं।
110

इस कार का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है और इसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में बड़ी आसानी से चलाया जा सकता है।
210
कॉम्पैक्ट डिजाइन बनाने की कोशिश में कंपनी ने इस कार का साइज काफी छोटा कर दिया है। इसमें सिर्फ 2 लोगों के बैठने की जगह दी गई है।
310
इस कार के 3 वेरिएंट्स हैं, स्ट्रॉम R3 प्योर , स्ट्रॉम R3बोल्ट और स्ट्रॉम R3 करेंट। सभी वेरिएंट की कीमत लगभग एक समान है।
410
इस कार में हाई एफिंसिएंसी मोटर दी गई है, जो कि 17.4 BHP की पावर देती है। और इसका अधिकतम टॉर्क 48NM है।
510
इस गाड़ी को चार्ज होने में 8 घंटे लगते हैं। हालांकि फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे 3 से 4 घंटे के अंदर 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।
610
यह कार डीजल और पेट्रोल गाड़ियों की तुलना में 20 गुना तक पैसों की बचत करती है। एक बार चार्ज करने के बाद इसे 200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
710
इस कार में 12 इंच के एलॉय व्हीलेस का उपयोग किया गया है।
810
कंपनी ने शुरुआत में 4 कलर में इस कार को लॉन्च किया था। ब्लू, नियॉन ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में यह कार बाजार में आई थी। अब इसके और भी रंग मार्केट में मौजूद हैं।
910
स्ट्रॉम R3 की लंबाई 2,907mm और ऊंचाई 1,572mm है।
1010
कंपनी ने इस कार का स्ट्रक्चर बाकी कारों से काफी अलग रखा है, जो इसे भीड़ भाड़ वाले इलाकों में उपयोगी बनाता है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.
Latest Videos