- Home
- Auto
- Automobile News
- Mahindra Thar में आई इतनी बड़ी तकनीकी खराबी, कंपनी को वापस मंगवानी पड़ी 15 सौ 77 यूनिट्स
Mahindra Thar में आई इतनी बड़ी तकनीकी खराबी, कंपनी को वापस मंगवानी पड़ी 15 सौ 77 यूनिट्स
ऑटो डेस्क: Mahindra & Mahindra (M&M) के SUV THAR को क़ाफी पसंद किया गया। इसकी बिक्री ऐसे हुई कि वेटिंग लिस्ट महीनों में बदल गई। लोग इस मॉडल के दीवाने हो गए हैं। लेकिन अब महिंद्रा ने इस गाड़ी में तकनीकी खराबी की बात स्वीकारी है। साथ ही कहा कि कंपनी थार के डीजल वेरिएंट के 15 सौ 77 गाड़ियों को वापस मंगवा रहे हैं। इन गाड़ियों की मैनुफैक्चरिंग 7 सितंबर से 25 दिसंबर के बीच की गई थी। इन गाड़ियों के इंजन में बड़ी गड़बड़ सामने आई है। ऐसे में इन यूनिट्स के निरिक्षण के बाद इन्हें रिप्लेस किया जाएगा। महीनों-महीनों की है वेटिंग लिस्ट...

यूटिलिटी वाहन कंपनी महिंद्रा ने 4 फरवरी को घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी थार के डीजल वेरिएंट के 15,77 मॉडल को वापस बुला रही है। इन गाड़ियों को इंजन में समस्या की शिकायत के बाद रिकॉल किया गया है।
अगर आपने महिंद्रा थार के डीजल वेरिएंट का वो मॉडल ख़रीदा है, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग 7 सितंबर से 25 दिसंबर के बीच की गई है तो आपसे कंपनी खुद संपर्क करेगी।
इसके बाद आपको गाड़ी को अपने नजदीकी महिंद्रा सर्विस सेंटर लाना होगा। वहां आपकी थार का निरीक्षण किया जाएगा। अगर गाड़ी के इंजन में समस्या स्पॉट हुई, तो कंपनी उसकी मरम्मत करेगी। इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस तकनीकी खराबी के बारे में बताया कि कुछ विशेष डेट्स में मैनुफ़ैक्चर की गई गाड़ियों के इंजन में खराबी पाई गई है। इससे इंजन के कैमशाफ्ट पर असर पड़ सकता है। इस वजह से गाड़ियों को रिकॉल किया गया है।
महिंद्रा की सबसे चर्चित गाड़ियों में शामिल थार की इस खराबी का पता तब चला जब कंपनी ने इसकी कीमतों में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि कर दी। इस घोषणा के बाद महिंद्रा के कई मॉडल्स में 45 सौ से लेकर 40 हजार रुपए की वृद्धि हो गई थी।
इस घोषणा के बाद थार की कीमत भी बढ़ गई थी। 1 दिसंबर 2020 के बाद से थार की बुकिंग करने वालों को बढ़ी कीमत में गाड़ी मिलेगी। बता दें कि अभी थार की वेटिंग लंबी चल रही है। इस बीच खराबी की बात ने लोगों को परेशान कर दिया है।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.