MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • इस DATE तक महिंद्रा दे रहा अपने ग्राहकों को बंपर छूट, जानें ऑफर का THAR पर कैसा पड़ेगा असर?

इस DATE तक महिंद्रा दे रहा अपने ग्राहकों को बंपर छूट, जानें ऑफर का THAR पर कैसा पड़ेगा असर?

ऑटो डेस्क: कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर से अपने पैर जमाने में लगे ऑटो इंडस्ट्री ने कई ऑफर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने की स्कीम शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नए साल के पहले महीने के आखिरी में भारत की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा ने अपनी कई गाड़ियों में करीब 3 लाख 6 हजार रुपए का डिस्काउंट करने की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत स्कोरोपियो(Scorpio), बोलेरो(Bolero), मरैजो(Marazzo), BS6 महिंद्रा अल्टुरास(BS6 Mahindra Alturas) और XUV500 आएगी। इस ऑफर के बारे में महिंद्रा ने खुद घोषणा की है। आइये आपको बताते हैं कब तक आप उठा सकते हैं इस ऑफर का फायदा... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 19 2021, 07:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

साल की शुरूआती महीने में अपनी बिक्री को किक स्टार्ट करने के लिए महिंद्रा ने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर निकाला है। इसके तहत महिंद्रा अपनी कई बड़ी गाड़ियों पर लगभग 3 लाख 6 हजार का डिस्काउंट दे रहा है। 

28

ये डील पूरे भारत में किसी भी महिंद्रा शोरूम पर वैलिड है। लोग देश के हर राज्य में इसका फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, डील और ऑफर्स के रूल्स अलग-अलग राज्य में बदल सकते हैं। 

38

महिंद्रा ने इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए लोगों को 31 जनवरी तक की डेट दी है। अगर आपको गाड़ी लेनी है, तो इस डेट तक अगर आप महिंद्रा की कार लेते हैं, तो आपको मिलेगा भारी डिस्काउंट। 
 

48

इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट के अलावा, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कई दूसरे ऑफर्स भी शामिल है। महिंद्रा के इस ऑफर के अंतर्गत उनकी कई गाड़ियां शामिल हैं। जैसे स्कोरोपियो(Scorpio), बोलेरो(Bolero), मरैजो(Marazzo), BS6 महिंद्रा अल्टुरास(BS6 Mahindra Alturas) और XUV500 हालांकि, अगर आप महिंद्रा की थार लेने के फिराक में हैं, तो आपको यहां मायूसी हाथ लगेगी। महिंद्रा ने ऑफर में साफ़ किया है कि ये छूट थार पर नहीं है।  

58

महिंद्रा SUV में आपको 3 लाख 6 हजार का बेनिफिट मिलेगा। जबकि BS6 अल्टुरास G4 पर कैश 2 लाख 20 हजार की छूट है। साथ ही इसपर एक्सचेंज ऑफर के तहत 50 हजार का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। अगर कॉर्पोरेट डिस्काउंट को मिला दें, तो आपको इन दोनों गाड़ियों में 16 और 20 हजार का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। 
 

68

बात अगर महिंद्रा स्कॉर्पियो की करें, तो इसपर कुल 39 हजार 502 रूपये का डिस्काउंट है। जिसमें 10 हजार का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज ऑफर और साढ़े 4 हजार का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा भी इस गाड़ी पर अलग से 10 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। 
 

78

महिंद्रा KUV100 NXT पर तो कुल 62 हजार का डिस्काउंट है। इसमें 28 हजार कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर में 20 हजार और 4 हजार कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। बात अगर बोलेरो की करें, तो इसपर 24 हजार का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट साढ़े तीन हजार, एक्सचेंज ऑफर 10 हजार, कॉर्पोरेट डिस्काउंट 4 हजार और दूसरे ऑफर्स मिलाकर साढ़े 6 हजार का डिस्काउंट शामिल है।  

88

अगर आप महिंद्रा की XUV500 लेना चाहते हैं, तो इसपर आपको 59 हजार का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें 20 हजार कैश, एक्सचेंज ऑफर में 20 हजार का फायदा, कॉर्पोरेट डिस्काउंट 9 हजार का और इसके अतिरिक्त 10 हजार का डिस्काउंट शामिल है।  

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
Recommended image2
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Recommended image3
FASTag नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना चार्ज, UPI से पेमेंट करने पर फायदा- 15 नवंबर से नया टोल नियम
Recommended image4
आपकी कार का केबिन हमेशा रहेगा चकाचक, अपनाएं ये 5 जबरदस्त ट्रिक्स
Recommended image5
लबालब पानी से भरे अंडरपास में से Tata Harrier निकाल रहा था ड्राइवर... फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved