MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • संभलकर चलाएं मारुति की बलेनो, NCAP क्रैश टेस्ट में मिली जीरो रेटिंग, देखें कैसे परखी जाती है मजबूती

संभलकर चलाएं मारुति की बलेनो, NCAP क्रैश टेस्ट में मिली जीरो रेटिंग, देखें कैसे परखी जाती है मजबूती

ऑटो डेस्क । मारुति सुजुकी baleno premium hatchback   के खरीददारों को बड़ा झटका लगा है। ये कार सेफ्टी पैरामीटर पर धड़ाम हो गई है।  NCAP क्रैश टेस्ट में बलेनो कार को जीरो रेटिंग मिली है। बता दें कि इसके शानदार लुक की वजह से ये गाड़ी भारत में खासी पसंद की जाती है। 2015 में लॉन्च होने के बाद से लेकर अब तक इस कार को 9 लाख से  ग्राहकों ने खरीदा है। इससे एक महीने पहले ही मारुति स्विफ्ट को भी सेफ्टी के लिए जीरो रेटिंग दी गई थी। वहीं बलेनो कार भी सुरक्षा मानकों में जीरो साबित हुई है। देखें कार की मजबूती परखने का पैमाना क्या है...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 29 2021, 05:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

कार सेफ्टी में बुरी तरह से फेल हुई बलेनो
सबसे प्रतिष्ठित NCAP रेटिंग में बलेनो कार को वयस्कों की सुरक्षा के लिहाज से 20.03%, वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से 17.06% फीसदी अंक मिले हैं। वहीं इस कार ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में 64.06% और सेफ्टी असिस्ट बॉक्स में 6.98% रेटिंग हासिल की है। बलेनो फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में ठीक-ठाक रही है। वहीं ये कार सेफ्टी में बुरी तरह से फेल हो गई है। 

26

साइड सेफ्टी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम 
 NCAP रेटिंग में कार की जीरो स्टार रेटिंग होने की वजह कार के साइड पोर्सन में कोई मानदंडों का पालन नहीं करना है। इसमें ये बात भी सामने आई है कि इस कार में मार्जिनल व्हिपलैश प्रोटेक्शन, स्टैंडर्ड साइड बॉडी और सिर की सेफ्टी के लिए एयरबैग की कमी है। स्टैंडर्ड इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) की कमी और चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) का ना होना भी इस कार को सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने से रोकता है।

36

ग्लोबल NCAP को समझें
ग्लोबल NCAP यानी ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम एक ऐसा संस्थान है जो स्वतंत्र रूप से नई कारों का कई मानदंडों पर परीक्षण करके उसकी रेटिंग देता है। परीक्षण के लिए कारों को 0-5 स्टार की रेटिंग दी जाती है। ग्लोबल NCAP रेटिंग कारों की साख को निर्धारित करती है। रेटिंग गिरने से कारों का बाजार प्रभावित होता है। वहीं दि रेटिंग अच्छी होती है तो मार्केट में कार की वैल्यू बढ़ जाती है। इससे कारों की बेहतर मार्केटिंग होती है।

46

64 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर चलाया जाता है
ग्लोबल NCAP टेस्ट में कार को 64 KM/H की रफ्तार पर चलाया जाता है। इस कार को किसी ठोस वस्तु से जोरदार तरीके टक्कर मारी जाती है। इशके बाद कार में पड़ने वाले प्रभावों को नोट करके इसका विश्लेषण किया जाता है। इसमें एयरबैग और दूसरी सेफ्टी उपकरणों को परखा जाता है। 

56

मारुति सुजुकी बलेनो का इंजन और दूसरी खूबियां 
Maruti Suzuki Baleno इसमें आपको अच्छा हैचबैक मिलेगा। जिसके बाद आप इसे एक्स-शोरूम कीमत 5.99-9.45 लाख  (एक्स-शोरूम) रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 1.2 लीटर Dual VVT Petrol Engine है।दमदार इंजन औरकम कीमत की वजह से ये कार भारत में बहुत पसंद की जाती है। 

66

बलेनो के पेट्रोल वेरिएंट में कार की माइलेज 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर है। कार का स्टाइलिश लुक, इंटीरियर और फीचर्स आपके बजट के मुताबिक खरे जरुर उतरते हैं। वहीं सेफ्टी के लिहाज से इस गाड़ी हाइवे पर दौड़ाना खतरनाक हो सकता है। 
ये भी पढ़ें- 
शेयर मार्केट में हाहाकार के बाद सरकार ने IRCTC को दी राहत, रेलवे को नहीं देनी होगी कन्वीनिएंस फीस
बस एक किलो फ्यूल भरवाएं 250 KM तक नहीं होगी टेंशन, Toyota की ये कार है पेट्रोल-डीजल का सबसे बेहतर
Ola Electric Scooter : कंपनी ने हाइपरचार्जर लॉन्च किया, इस तारीख के बाद ही मिलेगी ईवी, देखें पूरी डिटेल

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
Recommended image2
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Recommended image3
FASTag नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना चार्ज, UPI से पेमेंट करने पर फायदा- 15 नवंबर से नया टोल नियम
Recommended image4
आपकी कार का केबिन हमेशा रहेगा चकाचक, अपनाएं ये 5 जबरदस्त ट्रिक्स
Recommended image5
लबालब पानी से भरे अंडरपास में से Tata Harrier निकाल रहा था ड्राइवर... फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved