MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • रजनीकांत ने लौटा दी थी शाहरुख़ से गिफ्ट में मिली BMW, आज भी इतनी मामूली कार की सवारी करता है ये सुपरस्टार

रजनीकांत ने लौटा दी थी शाहरुख़ से गिफ्ट में मिली BMW, आज भी इतनी मामूली कार की सवारी करता है ये सुपरस्टार

अॉटो डेस्क.  Rajinikanth 69th birthday: खतरनाक स्टाइल के बादशाह और हिंदुस्तानियों के चहेते सुपरस्‍टार रजनीकांत का जन्‍मदिन दिसंबर में है। एशियानेट थलाइवा का जन्मदिन सेलेब्रेट करने उनके बारे में खास स्टोरीज लेकर आया है। 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरु में जन्मे रजनीकांत ने में आई फिल्म से अपने करियर की शुरुआत 1975 में आई फिल्म अपूर्व रागगंगल से की और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। रजनीकांत दुनिया भर में अपने बेहतरीन अदायगी के साथ ही खास लहजे में डायलॉग, वाकिंग स्‍टाईल और खास कर स्‍टंट के लिए मशहूर हैं। आज हम आपको रजनीकांत के कार कलेक्शन (Rajinikanth Car Collection) के बारे में बता रहे हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक कमाल की शानदार कारें हैं। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 08 2020, 06:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सिनेमा जगत से जुड़े लोगों की लाईफस्‍टाई बेहद ही रोमांचक और शानदार होती है। उनकी लाइफ से जुड़ी चीजें भी बेहद लग्‍जरी होती हैं ऐसे तो रजनीकांत साधारण जीवन जीते हैं लेकिन उन्हें कारों का शौक है। रजनीकांत किसी महंगी और लग्‍जरी कार से नहीं बल्कि कुछ साधारण कारों में ही सफर करना पसंद करतें हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण ये भी है कि उन्हें बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने बीएमडब्‍लू की 7 सीरीज बतौर तोहफे में दी थी लेकिन रजनीकांत ने यह तोहफा लेने से इंकार कर दिया था। 

27

मशहूर कार पद्मिनी 

 

सुपरस्‍टार रजनीकांत बहुत ही साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। वो किसी अवॉर्ड फंक्शन में भी साधारण देसी कपड़ों में नजर आते हैं। फिल्मों में उनका स्टाइल जितना हाई-फाई होता है रियल में वो सिंपल मैन हैं। शुरूआती दौर में रजनीकांत के पास प्रीमियर की मशहूर कार पद्मिनी थी। पद्मिनी पहली कार है जिसे सुपरस्टार रजनी सर ने खरीदा और 1980 के दशक से ये उनके पास ही है। कमाल की बात तो ये है कि ये पुरानी कार थलाइवा की फेवरेट कार की लिस्ट में टॉप पर है। वो इसी में सफर करना पसंद करते हैं। 1.1 लीटर इंजन से चलने वाली पद्मिनी अब भारत में एक दुर्लभ मॉडल है। 

37

हिन्‍दुस्‍तान अम्‍बेस्‍डर कार 

 

रजनी के शाही सवारियों की फेहरिस्‍त में प्रीमियत पदमिनी के बाद हिन्‍दुस्‍तान मोटर्स की शानदार कार अम्‍बेस्‍डर की शामिल है। इस कार की शुरुआत 1958 में हुई थी और कंपनी ने एंबेसडर का प्रोडक्शन 1958 से लेकर 2014 तक किया था। एंबेसडर वो कार थी, जिसका निर्माण सबसे पहले भारत में किया गया था। हिंदुस्तान मोटर्स ने बाजार में सबसे पहले मार्क I फर्स्ट जनरेशन का प्रोडक्शन शुरू किया था, जिसे 1957 से 1962 तक बनाया गया था। उसके बाद मार्क II को 1962 से 1975 तक बनाया गया। उसके बाद मार्क III को 1975 में बनाया गया। उसके बाद मार्क IV को 1979 से 1990 तक बाजार में बेचा गया।

47

BMW कार 

 

शाहरूख खान ने रजनीकांत को बीएमडब्‍लू की शानदार सिडान कार 7 सीरीज बतौर तोहफे में दी थी, लेकिन रजनी ने इस तोहफे को लेने से इंकार कर दिया था। इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 254 बीएचपी की पावर और 560 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार मात्र 6.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 15.97 किमी का दमदार माइलेज देती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।

57

होंडा सिविक 

 

अन्‍य कारों में रजनी के पास होंडा की बेहतरीन सिडान कार सीविक भी मौजूद है। सिविक वर्षों से भारत में कार शौकीनों के बीच फेवरेट रही है। यह अब अपने नए अवतार में लौट आई है। रजनीकांत के पास एक ओल्ड जेनेरेशन की सिविक है जो 1.8-लीटर i-VTEC इंजन द्वारा संचालित होती है।

67

टोयोटा इनोवा कार

 

रजनीकांत को सिडान कारों के अलावा एमपीवी कारों का भी खूब शौक है। शायद यही कारण है कि उनके पास टोयोटा की बेहतरीन कार इनोवा भी मौजूद है। इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा इनोवा में 2.4 लीटर का डीजल इंजन दिया है जो कि 147 बीएचपी की पावर और 343 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 8 सीट वाली ये कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमि‍शन गियरबॉक्स से लैस है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 13.68 का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 15 लाख रुपये है।
 

77

मर्सिडीज-बेंज 

 

साउथ सुपरस्टार के कारण कलेक्शन में एक और शानदार गाड़ी मौजूद है। रजनीकांत के मुताबिक उनके पास मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास, रोल्स रॉयस फैंटम, रोल्स रॉयस घोस्ट, और एक लिमोसिन जैसी लग्जरी कारें भी हैं। इनकी कीमत 22 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टोल प्लाजा पर अब नहीं रोकनी पड़ेगी गाड़ी: 80 kmph से निकलेगी कार, पैसा खुद कटेगा
Recommended image2
भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Recommended image3
FASTag नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना चार्ज, UPI से पेमेंट करने पर फायदा- 15 नवंबर से नया टोल नियम
Recommended image4
आपकी कार का केबिन हमेशा रहेगा चकाचक, अपनाएं ये 5 जबरदस्त ट्रिक्स
Recommended image5
लबालब पानी से भरे अंडरपास में से Tata Harrier निकाल रहा था ड्राइवर... फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved