- Home
- Auto
- Automobile News
- आखिर पीले ही रंग से क्यों रंगी जाती है School Bus? ऐसी-वैसी नहीं, ये है पीछे की वैज्ञानिक वजह
आखिर पीले ही रंग से क्यों रंगी जाती है School Bus? ऐसी-वैसी नहीं, ये है पीछे की वैज्ञानिक वजह
ऑटो डेस्क: कोरोना काल में काफी लंबे समय से बंद पड़े स्कूल-कॉलेज अब खुलने लगे हैं। इस बीच सड़कों पर अब आपको स्कूल बस भी दौड़ते नजर आ जायेंगे। स्कूल की बस पर स्कूल का नाम लिखा होता है। लेकिन आपने क्या ये बात नोटिस की है कि ये बस पीले रंग की ही होती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? सारे स्कूल की बस को पीले रंग से ही क्यों रंगा जाता है। ये कोई इत्तेफाक नहीं है। दरअसल, स्कूल बस के पीले रंग से पेंट करने के पीछे ख़ास कारण है। आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने जा रहे हैं। इसके पीछे कोई बेकार सा तर्क नहीं, बल्कि वैज्ञानिक कारण है।
| Published : Feb 28 2021, 11:29 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
सड़कों पर दौड़ते स्कूल बस तो आपने कई बार देखे होंगे। इन बसों का रंग पीला भी देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी जानना चाहा कि ये स्कूल बस पीले रंग से ही क्यों पेंट किये जाते हैं? दरअसल,इस पीले रंग का अपना महत्व है।
स्कूल बसों को यूं ही पीले रंग से नहीं रंगा जाता। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण होता है। वैसे तो बसों को कई दूसरे रंग से भी रंगा जा सकता है लेकिन एक ख़ास कारण की वजह से इन्हें पीला ही पेंट किया जाता है। इसे पहले की हम आपको बताएं कि बस को पीला क्यों पेंट करते हैं, आइये जानते हैं कि बस को अन्य रंग से क्यों नहीं रंगते?
लाल रंग खतरे की निशानी होता है। इसका इस्तेमाल डेंजर के संकेत में किया जाता है। लाल रंग काफी डार्क होता है और साफ़-साफ़ नजर भी दूर से ही आ जाता है। बावजूद इसके स्कूल बसों को लाल रंग से पेंट नहीं करते।
अब आपको बताते हैं कि स्कूल बस को पीले रंग से क्यों रंगा जाता है? दरअसल, पीला रंग आंखों को जल्दी आकर्षित करता है। पीले रंग पर किसी की भी नजर को सबसे पहले दिखाई देता है। लोगों का ध्यान स्कूल बस पर पहले जाए, इस कारण से उनका रंग पीला रखा जाता।
है।
इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। पीला कलर बारिश, कोहरे और ओस में भी नजर आता है। ऐसे में सड़क पर हर मौसम में बस दिखे इसलिए ये पीला रंग से पेंट किया जाता है। इसके साथ ही जब आप कई रंग एक साथ देखते हैं, तब इनमें से पीला रंग सबसे पहले ध्यान आकर्षित करता है।
साइंस के मुताबिक, लाल रंग की तुलना में पीला रंग 1.24 गुना ज्यादा क्लियर दिखता है। यानी आप अन्य रंगों की तुलना में पीले रंग को 1.24 गुना ज्यादा अच्छे से देख सकते हैं। ये बाकी रंगों से ज्यादा क्लियर दिखाई देता है।
इसी वजह से साल 2012 में हाइ कोर्ट ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया था कि सारे स्कूल बस को पीले रंग से पेंट करना जरुरी है। इसके साथ ही बस पर प्रिंसिपल का मोबाइल नंबर और प्राथमिक चिकित्सा का नंबर लिखना जरुरी कर दिया था।