MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Automobile News
  • मात्र 3 मिनट में बनकर तैयार होती है 1 इनोवा, फैक्ट्री के अंदर नर्क की जिंदगी जीते हैं कार बनाने वाले मजदूर

मात्र 3 मिनट में बनकर तैयार होती है 1 इनोवा, फैक्ट्री के अंदर नर्क की जिंदगी जीते हैं कार बनाने वाले मजदूर

ऑटो डेस्क: 9 ,नवंबर से ही टोयोटा किर्लोस्कर मोटर मैनेजमेंट और कर्मचारी यूनियन के बीच खींचतान चल रही है। दरअसल, कर्णाटक के बिदादी के कर्मचारी अपने ऊपर काम का प्रेशर बढ़ने की वजह से हड़ताल पर हैं। इस फैक्ट्री में टोयोटा इनोवा से लेकर फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां बनती हैं। हर साल यहां 80 हजार कार  बनाई जाती है, जिसे अब एक लाख कर दिया गया है। काम के बढ़े प्रेशर की वजह से कर्मचारी हड़ताल पर हैं।  दरअसल,कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं की गई है। उतने ही कर्चारियों से अब ज्यादा काम लिए जाने का प्लान है। इस वजह से ही कर्मचारियों ने हड़ताल की है। आपको बता दें कि  फैक्ट्री में 1 इनोवा को असेम्ब्ल करने में 3 मिनट का समय लगता है। लेकिन अब कंपनी इसे ढाई मिनट करने के फिराक में है। आइये आपको दिखाते हैं कैसे होता है इनोवा प्लांट में काम... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 22 2020, 02:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

टोयोटा द्वारा टारगेट बढ़ाने लेकिन कर्मचारियों की सैलरी या तादाद ना बढ़ाने को लेकर नवंबर से ही कर्मचारी हड़ताल पर हैं। साथ ही कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उन्हें तंग करने का इल्जाम भी लगाया। 

26

कर्मचारियों का कहना है कि अगर दो से तीन घण्टे काम करने के बाद वो 10 मिनट का रेस्ट लेते हैं, तो उनकी सैलरी काट ली जाती है। साथ ही वीक ऑफ भी नहीं दिया जाता। 

36

30 दिन काम करने के बाद भी पेरोल 27 दिन का बनाया जाता है, जिसके हिसाब से ही उन्हें सैलरी दी जाती है। यानी 30 दिन काम करने के बाद भी उन्हें 27 दिन का पेमेंट दिया जाता है। 

46

यूनियन की कंप्लेन है कि फैक्ट्री के अंदर उनपर मोबाइल का इस्तेमाल करने की भी मनाही है। अगर फोन यूज करते पकडे जाते हैं, तो मोबाइल सीज कर लिया जाता है। 

56

इस फैक्ट्री में हर 3 मिनट में एक इनोवा असेम्बल किया जाता है। जिसे अब ढाई मिनट करने के लिए कर्मचारियों पर दवाब बनाया जा रहा है। इसी के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 

66

कर्मचारियों ने शिकायत की है कि अभी तक यहां 60 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। फिलहाल इस फैक्ट्री में 11 सौ कर्मचारी काम करते हैं। उन्होंने बताया कि बिना किसी थोड़ कारण के कभी भी कर्मचारियों को निकाल दिया जाता है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved